Athrav – Online News Portal
नोएडा हाइलाइट्स

तेज रफ्तार अनियंत्रित होकर नाले में गिरी कार, हाइड्रा क्रेन की मदद से बाहर निकला गया, वीडियो वायरल।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा सेक्टर 24 क्षेत्र में एलिवेटेड रोड के सामने सर्विस रोड किनारे नाले में,  एक उल्टी दिशा से सर्विस रोड पर आ रही तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। जिसके बाद में वहां पर हड़कंप मच गया, और घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई. कार में सवार एक महिला और एक पुरुष कार से सकुशल बाहर आ गए. कार को भी हाइड्रा की मदद से बाहर निकलवा दिया गया है। लेकिन इस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
नाले में गिरी कार को हाइड्रा क्रेन की मदद से बाहर निकलवाते पुलिसकर्मी, राहत की बात है कि कार में सवार एक महिला और एक पुरुष कार से सकुशल बाहर आ गए . सेक्टर- 24 थाना प्रभारी ने बताया कि यह हादसा शनिवार की रात करीब 9:30 बजे के आस पास हुआ, जब एक उल्टी दिशा से सर्विस रोड पर आ रही टाटा पंच कार तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। इस बीच घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई.  

इसकी सूचना मिलते ही सेक्टर 24 थाने की पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई. पुलिस के कार्रवाही करते हुए नाले से कार को निकालने के लिए हाइड्रा क्रेन मंगवाई। इसके बार क्रेन के जरिए कार को नाले से निकाला जा सका। कार में सवार चालक विवेक नयन और कार में सवार महिला सकुशल बाहर आ गए , उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई है. पूरा रेस्क्यू ऑपरेशन करीब आधे घंटे तक चला, इस बीच इस हादसे का रेस्क्यू ऑपरेशन का वीडियो  बना कर किसी ने सोशल मीडिया पर डाल दिया जो वायरल हो रहा है.

Related posts

डीटीपी एन्फोर्स्मेंट विभाग ने आज गांव पखाल व फतेपुर तगा में 20 एकड़ जमीनों पर बने अवैध निर्माणों और फार्म हाउस पर चलाया बुलडोजर-वीडियो देखें।

Ajit Sinha

कांग्रेस ने जस्टिस वर्मा के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव और धनखड़ के इस्तीफे पर मोदी सरकार को घेरा

Ajit Sinha

हर्ष के अपहरण का मास्टरमाइंड पुलिस मुठभेड़ ढेर, 12 घंटे में हुआ अपहरण कांड का पटाक्षेप।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x