Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

रियल एस्टेट पार्टनर ने धोखे से रिश्तेदारों के 15 बैंक खातों में 1 करोड़ 89 लाख 48 हजार रुपए ट्रांसफर कर, गबन, पकड़ा गया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
रियल एस्टेट कंपनी के एक पार्टनर ने अपने साथी पार्टनर को बिना विश्वास व बताएं एक संयुक्त बैंक खाते से लगभग15 बैंक खातों में 1 करोड़ 89 लाख 480 00 रुपए के ट्रांसफर करके गबन कर लिया। इस मामले में आर्थिक अपराध शाखा -1 गुरुग्राम की टीम ने आज बुधवार को आरोपित को गिरफ्तार किया है, जिसका नाम अमन कुमार उम्र 39 वर्ष है।  इस मामले में थाना खिड़की दौला , गुरुग्राम में एफआईआर नंबर-149, दिनांक 26. 03. 2024, धारा 406 व 420 आईपीसी के तहत दर्ज है। इसी मुकदमे में उपरोक्त आरोपित अमन कुमार को गिरफ्तार किया गया है।    
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना खेड़की दौला, गुरुग्राम में एक व्यक्ति द्वारा एक लिखित शिकायत के माध्यम से बताया कि अमन कुमार निवासी गांव जाखराना, तहसील बहरोड़, अलवर (राजस्थान) वर्तमान निवासी सेक्टर-82 A, गुरुग्राम ने उससे वर्ष-2016 में रियल एस्टेट एजेंट/डेवलपर बता कर उनसे संपर्क किया और लगातार विश्वासपूर्वक व्यवहार करते हुए उसे एक संयुक्त व्यवसाय में निवेश करने के लिए प्रलोभित किया। इसी बहाने अमन ने उससे लगभग ₹1,89,48,000/- की राशि संयुक्त बैंक खाते में जमा करवाई। अमन इनके संयुक्त बैंक खाते में जमा राशि को बिना उसकी अनुमति के अपने व अपने परिजनों/रिश्तेदारों के खातों में स्थानांतरित कर दिया। अमन ने उसकी राशि को न तो व्यवसाय में निवेश किया और न ही राशि उसे वापस की, जिससे उसको भारी आर्थिक क्षति हुई। मामले में प्रस्तुत दस्ता वेज एवं शिकायत की जांच के उपरांत पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध एफआईआर अंकित किया गया।उनका कहना है कि आर्थिक अपराध शाखा-I, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने साक्ष्यों के आधार पर उपरोक्त आरोपित अमन कुमार (उम्र-39 वर्ष) की भूमिका स्पष्ट पाई गई, जिसके बाद पुलिस टीम ने आरोपित अमन को कल मंगलवार को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया गया।आरोपित ने पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि उसका सैक्टर-89A, गुरुग्राम में स्टार रियल एस्टेट का ऑफिस है।उसने  पीड़ित के साथ रियल एस्टेट का काम करने के लिए उसे अपने विश्वास में लिया और सँयुक्त रूप से काम करने के लिए दोनों ने बैंक में संयुक्त  खाता खुलवाया। जिस संयुक्त  बैंक खाते में पीड़ित ने ₹1,89,48,000 रुपए जमा कराए।  बैंक खाते का एक्सेस उसके पास होने पर उसने बैंक खाते में जमा राशि को अपने अलग-अलग कुल 15 खातों में ट्रांसफर करके धोखे से रुपयों का गबन कर लिया।आरोपित के अपराधिक रिकॉर्ड के अवलोकन से ज्ञात हुआ कि उसके  खिलाफ धोखाधड़ी करने के सम्बन्ध में 1 मुकदमा पश्चिम-बंगाल में व छेड़छाड़ करके छीनाझपटी करने का 1 मुकदमा  जिला गुरुग्राम में पहले भी अंकित है। आगामी कार्रवाई व बरामदगी के लिए आरोपित को आज बुधवार को अदालत में पेश करके पुलिस हिरासत रिमाण्ड पर लिया जाएगा। मुकदमा का अनुसंधान जारी है।

Related posts

फरीदाबाद: साधु बाबा की बल्लभगढ़ की अनाज मंडी में पीट -पीट कर हत्या करने के सनसनीखेज मामले में एक आरोपित पकड़ा गया।

Ajit Sinha

सर्च ऑपरेशन के दौरान झुग्गियों में पुलिस को लावारिस अवस्था में मिले नोटों और चांदी -सोने से भरे हुए बक्से।

Ajit Sinha

गैंगेस्टर से आतंकी बने अर्श उर्फ़ डल्ला के दो शार्प शूटरों को गिरफ्तार, पुलिस पर चलाई गोली

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x