Athrav – Online News Portal
अपराध पंचकूला

फुटपाथ पर सो रहे कबाड़ी ने रजाई छीनने का विरोध किया तो उसकी सनसनीखेज हत्या कर दी – 4 आरोपित पकड़े गए।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पंचकूला:पंचकूला में फुटपाथ पर सो रहे एक व्यक्ति की पत्थर मारकर की गई हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला 14 जनवरी को सामने आया था, पंचकूला पुलिस ने जांच करते हुए साक्ष्य जुटाए और आरोपियों तक पहुंचने में सफलता हासिल की। 14 जनवरी को पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव कुण्डी क्षेत्र में फुटपाथ पर एक पेड़ के नीचे एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। मौके से महत्वपूर्ण सबूत एकत्र किए गए तथा सीन ऑफ क्राइम टीम को भी बुलाया गया। मृतक की पहचान टीटू निवासी जिला हरदोई, उत्तरप्रदेश, हाल किरायेदार जीरकपुर के रूप में हुई।

जांच के दौरान मृतक की पत्नी ने थाना सेक्टर -20 में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें बताया गया कि उसका पति गुजर-बसर के लिए गांव कुण्डी, सेक्टर-20 क्षेत्र में कबाड़ इकट्ठा करता था और अक्सर फुटपाथ पर ही सो जाया करता था। 14 जनवरी को उसे सूचना मिली कि उसके पति की किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा पत्थर मारकर हत्या कर दी गई है। पुलिस ने इस संबंध में भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1), 103(2) व 61(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।जांच को आगे बढ़ाते हुए 18 जनवरी को थाना सेक्टर-20 के प्रभारी इंस्पेक्टर सोमबीर ढाका के नेतृत्व में जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर नरेन्द्र कुमार व पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को सेक्टर-20 श्मशान घाट के पीछे से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार चारों आरोपी फरार होने की योजना बना रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पंकज निवासी मोहाली, पंजाब, दिनेश कुमार उर्फ भोला निवासी मोहाली, पंजाब, बादल निवासी गांव कुण्डी तथा राज कुमार निवासी गांव कुण्डी के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतक और आरोपियों के बीच रजाई को लेकर विवाद हुआ था। आरोपियों ने मृतक टीटू की रजाई छीन ली थी, जिसको लेकर झगड़ा बढ़ गया और गुस्से में आकर आरोपियों ने मौके पर पड़े पत्थरों से टीटू के सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी।इस संबंध में डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने बताया कि चारों आरोपियों को अदालत में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। रिमांड के दौरान आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है ताकि घटना से जुड़े हर पहलू को स्पष्ट किया जा सके और यह भी पता लगाया जा सके कि इस वारदात में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका तो नहीं रही। पंचकूला पुलिस कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।

Related posts

पत्नी के चरित्र पर शक होने पर पति ने उसे चाकू से गोदकर हत्या कर दी, पुलिस आरोपित पति को धर दबोचा।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: सीए से लुटे गए 25 लाख 33 हजार रुपए में से 21 लाख रुपए के साथ 3 लूटेरे चढ़े अपराध शाखा ऊंचा गांव के हत्थे।

Ajit Sinha

नोएडा पुलिस और अंतरराज्यीय गैंग के बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, गोली लागने से दो बदमाश घायल, एक फरार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x