अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
प्यार के दिन यानी वेलेंटाइन डे पर नोएडा से एक ऐसी खबर आई है जिसने सबको झकझोर कर रख दिया है। एक कार, दो लाशें और 15 साल पुराना रिश्ता। नोएडा के सेक्टर-107 में एक गाड़ी के अंदर से युवक-युवती के खून से लथपथ शव मिले हैं। शुरुआती जांच में यह मामला प्रेम प्रसंग और शादी के विवाद में ‘मर्डर और सुसाइड’ का लग रहा है। नोएडा-दादरी रोड पर पोल नंबर -84 के पास एक दिल्ली नंबर की संदिग्ध कार खड़ी होने की सूचना पर जब थाना 39 पुलिस ने पास जाकर देखा तो अंदर का नजारा खौफनाक था। कार अंदर से लॉक थी और अगली सीट पर युवक-युवती के शव पड़े थे। दोनों के सिर में गोली लगी थी और युवक के हाथ में पिस्टल मौजूद थी। मृतक युवक की पहचान सुमित के रूप में हुई है, जो दिल्ली के त्रिलोकपुरी का रहने वाला था. जबकि युवती का नाम रेखा कांत था जो सेक्टर- 62 स्थित नेट कॉम लार्निग में काम करती थी.

पुलिस जांच के दौरान मोबाइल में मिले एक मेसेज पता चला है कि सुमित और रेखा पिछले 15 सालों से रिलेशनशिप में थे। लेकिन विवाद तब शुरू हुआ जब रेखा की शादी कहीं और तय हो गई। सुमित ने मरने से पहले एक मैसेज भेजा था, जिसमें उसने 15 साल के रिश्ते का हवाला देते हुए शादी के वादे को तोड़ने का जिक्र किया था। पुलिस के अनुसार, रेखा के परिजनों ने कल रात थाना 58 में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। आशंका है कि सुमित ने पहले रेखा को गोली मारी और फिर खुद को खत्म कर लिया। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटा लिए हैं और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कार अंदर से लॉक होने के कारण इसे प्रथम दृष्टया सुसाइड व हत्या का मामला माना जा रहा है। 15 साल का लंबा साथ इस कदर खूनी मोड़ पर खत्म होगा, इसकी कल्पना किसी ने नहीं की थी। पुलिस अब डिजिटल सबूतों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है ताकि इस ‘डेथ मिस्ट्री’ की हर कड़ी को जोड़ा जा सके।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

