
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
थाना फेज-3 क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर-66 स्थित मामूरा गांव में सोमवार को एक बड़ा हादसा होते-होते बचा。 यहाँ एक निर्माण कार्य के दौरान मकान का एक हिस्सा ढह गया, जिसमें दबकर एक मजदूर घायल हो गया。 सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुँच गई है。

तसवीरों में देखा जा सकता है कि हादसा कितना बढ़ा था लेकिन गनीमत रही कि कोई जन हानि नही हुई, पुलिस के अनुसार मामूरा गांव में एक पिलर के लिए गहरा गड्ढा खोदा जा रहा था खुदाई काफी गहरी होने के कारण बगल में बने पुराने मकान की नींव कमजोर हो गई और मकान का एक हिस्सा अचानक भरभरा कर गिर पड़ा。इस घटना में वहां काम कर रहे महबूब अख्तर, निवासी बिहार, दीवार गिरने के कारण मलबे की चपेट में आ गए पुलिस के अनुसार, महबूब अख्तर को मामूली चोटें आई हैं。उसे तुरंत उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है。

हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया था, लेकिन पुलिस ने मौके पर पहुँचकर स्थिति को नियंत्रण में लिया. फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और पुलिस द्वारा मामले में अन्य आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जा रही है。
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

