Athrav – Online News Portal
नोएडा

पिलर की खुदाई के दौरान गिरा मकान का हिस्सा; मलबे में दबकर मजदूर घायल।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
थाना फेज-3 क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर-66 स्थित मामूरा गांव में सोमवार को एक बड़ा हादसा होते-होते बचा。 यहाँ एक निर्माण कार्य के दौरान मकान का एक हिस्सा ढह गया, जिसमें दबकर एक मजदूर घायल हो गया。 सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुँच गई है。

तसवीरों में देखा जा सकता है कि हादसा कितना बढ़ा था लेकिन गनीमत रही कि कोई जन हानि नही हुई, पुलिस के अनुसार  मामूरा गांव में एक पिलर के लिए गहरा गड्ढा खोदा जा रहा था खुदाई काफी गहरी होने के कारण बगल में बने पुराने मकान की नींव कमजोर हो गई और मकान का एक हिस्सा अचानक भरभरा कर गिर पड़ा。इस घटना में वहां काम कर रहे महबूब अख्तर, निवासी बिहार, दीवार गिरने के कारण मलबे की चपेट में आ गए पुलिस के अनुसार, महबूब अख्तर को मामूली चोटें आई हैं。उसे तुरंत उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है。

हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया था, लेकिन पुलिस ने मौके पर पहुँचकर स्थिति को नियंत्रण में लिया. फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और पुलिस द्वारा मामले में अन्य आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जा रही है。

Related posts

भीषण आग में 3 दर्जन से ज्यादा झुग्गियां जल कर खाक, एक दर्जन से ज्यादा दमकल कि गाड़ियों आग पर पाया काबू -देखें वीडियो 

Ajit Sinha

तीन घंटे में हुई दो मुठभेड़, तीन बदमाश पैर में गोली लगने से हुए घायल, तीन फरार, लूटे हुए मोबाइल और चेन बरामद।

Ajit Sinha

गाड़ी पर लगा था बीजेपी का झंडा, स्टंट करते हुए रील बनाना भारी पड़ा, कटा 33 हजार का चालान-वीडियो देखें।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x