Athrav – Online News Portal
नोएडा

एक्सप्रेसवे पर हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ट्रक से टकराई, युवक की मौत।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नोएडा:नोएडा एक्सप्रेसवे पर एक सड़क हादसे में तेज रफ्तार डिजायर कार ट्रक के पीछे जा टकराई। इस दौरान कार में सवार युवक करीब आधे घंटे तक कार में फंसा रहा, और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस और वहां पर मौजूद लोगों ने उसके शव को भारी मशक्कत के बाद बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, मृतक की पहचान ऋषभ पाराशर के रूप में हुई है।

ये तस्वीरें विचलित करने वाली है… ग्रेटर नोएडा के अल्फा 1 का रहने वाला ऋषभ पाराशर अपनी डिजायर कार से नोएडा-ग्रेटर एक्सप्रेस वे से परी चौक की तरफ जा रहा था। एक्सप्रेस वे पर सड़क बनाने का कार्य चल रहा है। सेक्टर- 147 मेट्रो के पास रोड पर मार्किंग करने वाला ट्रक और कुछ मजदूरों सड़क पर सफेद लाइन की मार्किंग कर रहे थे। तभी ऋषभ पाराशर की तेज रफ्तार डिजायर कार अनियंत्रित होकर मार्किंग करने वाला ट्रक से जा टकराई। कार पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गई। ऋषभ गाड़ी के अंदर ही फंस गया। वहां पर मौजूद लोग उसे को बचाने प्रयास किया और नॉलेज पार्क थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, कड़ी जद्दोजहद के बाद उसे कार से बाहर निकाला गया। लेकिन ऋषभ पाराशर मौत हो गई थी। जिस समय यह हादसा हुआ उसके बाद एक्सप्रेस-वे पर जाम लग गया। फिलहाल पुलिस के द्वारा गाड़ी को साइड करा दिया गया है। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और उसके परिवार वालों को इस हादसे की जानकारी दे दी गई है।

Related posts

नमो भारत रैपिड रेल, मेट्रो ट्रैक पर चलेगी लाइट ट्रांजिट रेल.

Ajit Sinha

एसडीएम के दाखिल-खारिज बंद करने से नाराज वकील हुए लामबंद, मार्च निकाल कर एसडीएम के खिलाफ जमकर की नारेबाजी- देखें वीडियो 

Ajit Sinha

पुलिस सेवाएं अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप पाए जाने पर गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिशनरेट के तीन थाने आईएसओ सर्टिफाइड थाने घोषित

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x