Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ हरियाणा

दस वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में लिखा गया है विकास का नया अध्याय : मुख्यमंत्री नायब सैनी


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री बनने के बाद नायब सैनी पंचकूला में माता मनसा देवी के दर्शन के लिए पहुंचे। मुख्यमंत्री सैनी ने माता के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और प्रदेशवासियों के उज्जवल भविष्य, स्वस्थ जीवन और प्रदेश की उन्नति की कामना की है। इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सैनी ने हरियाणा में 10 की 10 लोकसभा सीटें जीतने की बात कही। यहां मुख्यमंत्री ने विकसित भारत और विकसित हरियाणा के निर्माण के लिए इस लोकतंत्र के पर्व में हरियाणा की जनता से ज्यादा से ज्यादा अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने तथा इस महापर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाने की अपील भी की।
माता मनसा देवी के दर्शनों के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को आतंकवाद मुक्त किया है। भारत को विकास की गति पर आगे बढ़ाने का काम मोदी सरकार ने किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने विकसित भारत की नींव रखने का काम किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का विकास तीव्र गति से हो रहा है। पिछले दस वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास का एक नया अध्याय लिखा गया है।
नायब सैनी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश का गौरव और सम्मान बढ़ा है। दस वर्षों में योजनाबद्ध तरीके से गरीब व्यक्ति को समाज की मुख्य धारा से जोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के 10 वर्षों के कामों का परिणाम है कि देश के 25 करोड़ से अधिक लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी सरकार ने योजनाबद्ध तरीके से हर वर्ग तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाया है। जनता का विश्वास मोदी सरकार में लगातार बढ़ रहा है। देश का गौरव भी विश्व पटल पर उंचा हुआ है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ने 11 करोड़ से ज्यादा इज्जत घर बनाकर महिलाओं को सम्मान दिया है। इन 10 सालों में मोदी सरकार ने आयुष्मान कार्ड के जरिए गरीब लोगों को बीमारी की चिंता से मुक्ति दिलाई है। सैनी ने कहा कि आजादी के अमृत काल में गरीब माताओं-बहनों को उज्जवला योजना के तहत निशुल्क गैस कनेक्शन मिला, जिससे उन्हें धुआं से भी मुक्ति मिल पाई है।सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की सोच भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने की है। उन्होंने कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए देश के हर नागरिक को लोकसभा चुनाव में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के पूर्व सीएम मनोहर लाल के नेतृत्व में हरियाणा मजबूती से आगे बढ़ा है और हम विकास की इस गति को और भी तेज करेंगे। मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि 2019 के चुनाव में हरियाणा ने 10 की दस लोकसभा सीटें जीतकर मोदी के पास भेजी थी। अब फिर से और बढ़े हुए मार्जिन के साथ दसों सीटें जीतकर फिर से मोदी सरकार बनाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश का हर व्यक्ति प्रधानमंत्री मोदी से प्रेम करता है, इसलिए इस बार भी हरियाणा की जनता विकसित भारत और विकसित हरियाणा के निर्माण के लिए दसों लोकसभाओं में कमल खिलाने में अपनी अहम भूमिका निभाएगी और सभी सीटें जीताकर मोदी जी के पास भेजेगी। एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि मिलकर लड़ने के बाद भी घमंडिया गठबंधन अपनी योजनाओं में सफल नहीं हो पाएगा, क्योंकि जनता केवल प्रधानमंत्री मोदी के काम पर और उनके नाम पर विश्वास करती है। इस मौके पर मुख्यमंत्री के साथ विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, पंचकूला जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा, पूर्व विधायक लतिका शर्मा, प्रदेश मीडिया सह प्रमुख नवीन गर्ग, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा, माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड की सचिव शारदा प्रजापति, श्याम लाल बंसल भी उपस्थित रहे।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: 21 अगस्त को भारत बंद के ऐलान के मद्देनजर डीजीपी ने आज वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ की बैठक।

Ajit Sinha

तहसीलदार तहसील कार्यालय से हुआ फरार, एंटी करप्शन ब्यूरो, करनाल की टीम ने आज एक लाख रिश्वत लेते एक स्टाफ को दबोचा।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: स्वास्थ्य सेवाओं में मील का पत्थर साबित होगा मां अमृता आनंदमयी अस्पताल : मनोहर लाल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x