Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

डीएचबीवीएन में सेवा पोर्टल सुरक्षा, ईवी चार्जिंग नेटवर्क और रूफटॉप सोलर पर विशेष फोकस : विक्रम सिंह


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम:दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) के प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह ने निगम के सभी वरिष्ठ अधिकारियों को उपभोक्ता सेवाओं एवं विभिन्न प्राथमिकता वाले कार्यों की प्रतिदिन प्रभावी समीक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सेवा पोर्टल की सुरक्षा, इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) कनेक्शन, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में विद्युत कनेक्शन तथा मुख्यमंत्री विंडो से संबंधित मामलों की नियमित मॉनिटरिंग कर उनका समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।प्रबंध निदेशक ने सभी अधीक्षण अभियंताओं (एसई) को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में ईवी चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के लिए चिन्हित भूमि का विवरण शीघ्र मुख्यालय को उपलब्ध कराएं, ताकि हरियाणा में ईवी चार्जिंग नेटवर्क के विस्तार को ओर गति मिल सके।
उन्होंने अधिकारियों को पीडीसीओ मामलों की नियमित समीक्षा कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही रूफटॉप सोलर (आरटीएस) कनेक्शनों की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए अधिकारियों की सराहना की और कहा कि वर्तमान गति को बनाए रखने के साथ-साथ इसमें और तेजी लाने की आवश्यकता है।विक्रम सिंह ने कहा कि डीएचबीवीएन का लक्ष्य प्रतिमाह लगभग 8,000 रूफटॉप सोलर (आरटीएस) कनेक्शन स्थापित करने का है। यह लक्ष्य प्रदेश में स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ-साथ उपभोक्ताओं को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।उन्होंने निर्देश दिए कि सेवा पोर्टल सुरक्षा, ईवी कनेक्शन, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के विद्युत कनेक्शन, मुख्यमंत्री विंडो, पीडीसीओ मामलों तथा आरटीएस कनेक्शनों सहित सभी प्राथमिकता वाले विषयों की दैनिक प्रगति रिपोर्ट नियमित रूप से मुख्यालय को भेजी जाए, ताकि प्रत्येक कार्य की प्रभावी निगरानी, समयबद्ध क्रियान्वयन तथा अपेक्षित परिणाम सुनिश्चित किए जा सकें।

Related posts

हरेरा के अध्यक्ष के. के. खंडेलवाल ने कई प्रमोटरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है-जाने कौन कौन से प्रमोटर हैं।

Ajit Sinha

गुरुग्राम के विकास को मिलेगी नई रफ़्तार, मेट्रो विस्तार परियोजना बनेगी आधुनिक शहर की पहचान : राव नरबीर सिंह

Ajit Sinha

गुरुग्राम : पुलिस कमिश्नर के. के. राव ने DLF फ़ेस 3 थाना के एडिशनल एसएचओ नरेश व रैपिड एक्शन फाॅर्स में तैनात सविता को किया सम्मानित।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x