Athrav – Online News Portal
नोएडा

जेप्टो के वेयर हाउस में शार्ट सर्किट  कारण लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां ने आग पर पाया काबू। 

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में पंचशील ग्रीन 1 सोसायटी और एक मूर्ति के पास जेप्टो कंपनी के वेयर हाउस में शार्ट सर्किट कारण आग लग गई। आग तेजी फैली और धुएं का गुबार दूर–दूर नजर आ रहा था, जिसके कारण लोगों में अफरा तफरी मच गई. लोगों ने आग की सूचना फायर स्टेशन और बिसरख थाने को दी. इसके बाद दमकल की पांच गाड़ियों ने मौके पर पहुंच कर करीब एक घंटे में कड़ी मशक्कत कर आग को  बुझाया गया । घटना में स्टोर का लाखों का नुकसान होने की खबर है।  
जेप्टो कंपनी के वेयर हाउस में जब शार्ट सर्किट से आग लगी उस समय वेयर हाउस बंद था, और अंदर आग लगी थी धुआं स्टोर के अंदर भर गया था और धुएं का गुबार दूर से नजर आ रहा था. सीएफओ प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि मौके पर पहुँची फायर बिग्रेड की टीम ने पांच गाड़ियों की मदद से सावधानी के साथ करीब एक घंटे में कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. इसके लिए अर्थमूवर मशीन की मदद से टिन शेड को हटवाया गया। इस अग्निकांड, कोई घायल नहीं हुआ क्योंकि वेयर हाउस में कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। अगर कोई अंदर होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना में वेयर हाउस का सामान जलने से कितना नुकसान हुआ है उसका आंकलन किया जा रहा है.

Related posts

तेज रफ्तार डस्टर कार डिवाइडर से टकरा कर बीच सड़क पर पलटी युवती की मौत, पांच घायल।

Ajit Sinha

नशीला पदार्थ खिलाकर, नेपाली घरेलू सहायक और सहायिका लाखों की नगदी, डालर और हीरे जवाहरात लेकर हुए चंपत

Ajit Sinha

अंतरराज्यीय लूटेरे और वाहन चोर गैंग का पर्दाफाश, पाँच बदमाश अरेस्ट, 16 वाहनों और सात मोबाइल फोन बरामद

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x