Athrav – Online News Portal
दिल्ली

दिल्ली की रोहिणी के सेक्टर -17 की झुग्गियों में लगी भीषण आग, दो बच्चों की जिंदा जलने से हुई मौत, 800 झुग्गियां जल कर खाक।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: दिल्ली की रोहिणी के सेक्टर -17 झुग्गियों में लगी भीषण आग,लगी भीषण आग में दो मासूम बच्चों के जिंदा जलने के कारण मृत्यु हो गई। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की कई गाड़ियां एक – एक करके मौके पर पहुंच गई,और दमकल कर्मियों ने आग बुझाने का काम शुरू किया। दमकल कर्मियों ने कई घंटों की भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया पर तब तक जान और माल का काफी नुकसान हो चुका था। संबंधित थाने की पुलिस ने मृत बच्चों के शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। खबर के अनुसार लगी भीषण आग में लगभग 800 झुग्गियां जलकर खाक हो गई। अभी आग लगने के  सही कारण का पता नहीं चल सका है।   

Related posts

प्रेमिका पर हाथ उठाने पर प्रेमी ने अपने साथियों संग मिल कर फरीदाबाद के शिवम् की चाकू मार हत्या कर दी,एक आरोपित अरेस्ट   

Ajit Sinha

लोकसभा चुनावों का ये जनादेश न केवल प्रधानमंत्री की राजनीतिक हार है, बल्कि उनकी नैतिक हार भी है।

Ajit Sinha

दिल्ली बना देश का पहला और दुनिया का तीसरा सबसे अधिक ई-बसों वाला शहर

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x