Athrav – Online News Portal
नोएडा

गत्ता फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का पैकेजिंग मैटेरियल जल कर खाक, 40 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा:कोतवाली पेज वन क्षेत्र में स्थित सेक्टर- 8 में एक गत्ते बनाने की फैक्ट्री में देर रात भीषण आग लग गई. उस समय फैक्ट्री में मजदूर काम कर रहे थे, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई आग की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर फैक्ट्री में काम कर रहे हैं 40 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला , 10 गाड़ियों की मदद से कई घंटों तक मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन गोदाम में रखा हुआ लाखों रुपए के कागज का गता जलकर खाक हो गया।

राहत की बात यह थी कि इस हादसे में कोई व्यक्ति हताहत नहीं हुआ। फायर ब्रिगेड के अधिकारी आग लगने के कारणों की जांच और नुकसान का आकलन करने में जुटे हैं। रात के अंधेरे में गत्ते बनाने की फैक्ट्री से निकलता हुआ धुआं और आग की लपटें बता रहे हैं की आग कितनी भयानक थी। यह आग सेक्टर- 8 के एफ 108 में स्थित जे एस एच पैकेजिंग मैटेरियल बनाने की फैक्ट्री में लगी हुई है. इस कंपनी में पैकेजिंग के लिए कोरोगेटेड बॉक्स बनाए जाते हैं गत्ते के बड़े-बड़े रोल में लगी आग पर काबू पाने में दमकल के कर्मचारियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी.  

चीफ फायर ऑफिसर अरुण कुमार सिंह ने बताया कि आग फैक्ट्री के सेकंड फ्लोर पर लगी और उसने फर्स्ट फ्लोर के काफी हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया था आग जब लगी उस समय फैक्ट्री में 40 मजदूर काम कर रहे थे, उन्हें पहले सुरक्षित निकाला गया. आग दूसरी फैक्ट्रियों को भी अपनी चपेट में ना ले ले,  इसलिए तत्परता से कार्रवाई करते हुए बड़े हादसे को टाल दिया गया.  
 
सीएफ़ओ अरुण कुमार का कहना है कि 10 गाड़ियों की मदद से कई घंटों तक मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पाया,किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। गोदाम में कागज भरा होने की वजह से आग तेजी से फैल गई। आग की जानकारी मिलते ही गोदाम के मालिक और अन्य संबंधित लोग मौके पर पहुंच गए। कागज होने की वजह से आग का दूसरी इमारतों और गोदामों में फैलने की पूरी संभावना थी। मगर दमकल विभाग की तत्परता ने बड़े हादसे को टाल दिया। अधिकारी आग लगने के कारणों की जांच और नुकसान का आकलन करने में जुटे हैं। 

Related posts

नोएडा में आतिशबाजी के कारण शहर में कई जगह आग लगने की सूचना, एलर्ट फायर विभाग ने आग पर पाया काबू-वीडियो देखें।

Ajit Sinha

एमिटी यूनिवर्सिटी छात्रों के दो गुट आपस में भिड़े, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Ajit Sinha

घर पर त्योहारों के बाद घर लौट रहे लोगो को जगह-जगह करना पडा जाम का समाना पडा, यमुना एक्सप्रेस पर लगा भीषण जाम

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x