Athrav – Online News Portal
नोएडा

सड़क पर चलती हुई मारुति सुजुकी स्विफ्ट कार में लगी अचानक आग, ड्राइवर ने कूद कर बचाई जान।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नोएडा के सेक्टर 44 स्थित महामाया बालिका इंटर कॉलेज के पास एक चलती हुई मारुति सुजुकी स्विफ्ट कार में अचानक आग लग गई और आग ने देखते देखते भयानक रूप ले लिया। गाड़ी चला रहे हैं शख्स ने आग की चिंगारियां को देखते ही गाड़ी से कूदकर बाहर आ गया। जिससे उसकी जान बच गई। आग की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम और फायर स्टेशन को दी गई, मौके पर पहुंची थाना 39 पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया. चीफ फायर आफिसर प्रदीप कुमार ने बताया कि फायर कंट्रोल रूम को महामाया बालिका इंटर कॉलेज के पास कार में आग लगने की सूचना मिली, तत्काल फायर बिग्रेड की गाड़ी को मौके पर भेजा गया, आग पर काबू पा लिया गया, इस घटना किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली है, आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है.

Related posts

उत्पादकों को डिस्ट्रीब्यूटर्स उपलब्ध कराने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले ठगों के गिरोह का पर्दाफाश करते हुए, 3 महिलाओं समेत 13 अरेस्ट।

Ajit Sinha

शालिनी ने जिस अमन को अपना सहारा माना, उसी ने ले ली उसकी जान और खुद भी फांसी पर लटक कर दे दी अपनी जान।

Ajit Sinha

किसानों ने मांगें पूरी नहीं होने पर सांसद का किया घेराव, पुलिस से नोक-झोंक के बाद धरने बैठे किसान, लोग फंसे जाम में

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x