Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली

दिल्ली के आया नगर इलाके में आज अज्ञात हमलावरों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर सनसनीखेज हत्या कर दी – जांच में जुटी पुलिस।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
दिल्ली के आया नगर इलाके में आज रविवार सुबह के लगभग साढ़े 6 बजे अज्ञात हमलावरों ने एक व्यक्ति की गोलीमार कर सनसनीखेज हत्या कर दी , और हमलावर फरार हो गए। इस सनसनीखेज हत्या की सूचना पर थाना फतेहपुर बेरी की पुलिस टीम मौके पर पहुंची,और अपनी जांच की कार्रवाई में जुट गई,जांच के दौरान पुलिस ने मृतक की पहचान रतन लाल पुत्र लेखी राम उम्र 52 वर्ष, निवासी आया नगर , दिल्ली के रूप में हुई है। पुलिस ने रतन लाल के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए संबंधित अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है और मुकदमा दर्ज करके, इसके आगे की कार्रवाई में जुट गई है। खबर के अनुसार हमलावरों ने मृतक रतन लाल पर लगभग 15 गोलियां चलाई।

Related posts

ब्रेकिंग न्यूज़: स्टेट विजिलेंस ने आज 20000 रूपए रिश्वत लेने के आरोप में कानूनगो को किया गिरफतार

Ajit Sinha

लिव-इन पार्टनर की किसी और से अवैध संबंध होने के शक में उस पर किया चाकू से कातिलाना हमला-अरेस्ट।

Ajit Sinha

केंद्रीय मंत्री सुरेश अंगड़ी का निधन, 11 सितंबर को हुए थे कोरोना पॉजिटिव

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x