Athrav – Online News Portal
नोएडा

स्कार्पियो कार में लगी भयंकर आग..कुछ ही मिनटों में हुई जलकर खाक-वीडियो देखें।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा : नोएडा, ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे पर स्कार्पियो कार में अचानक भयंकर आग लग गई, आग को देख कार में सवार दो लोग कार से उतर गए, जिससे उनकी जान बच गई, कार जल कर खाक हो गई। वहां से गुजर रहे लोगों ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दी और आग को बुझाने की कोशिश की, सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया. लेकिन तब तक गाडी जल कर खाक हो गई थी।

धू-धू कर जलती हुई स्कार्पियो कार में आग को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि कार में लगी आग कितनी भयावह थी। प्रत्यक्षदर्शी का कहना है कि कार तेज रफ्तार से आम्रपाली अपार्टमेंट सेक्टर-37 से परी चौक की तरफ जा रही थी। कार में देखते ही देखते चिंगारिया निकलने लगी और कार आग के शोलों में घिर गई। आग इतनी तेज थी कि कार में बैठे दो लोग बड़ी मुश्किल बाहर निकल पाए।  लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन..  आग इतनी तेज थी। इस कारण से गाड़ी धू-धू कर जलने लगी। तभी सूचना मिलते ही मौके पर पहुची दमकल की गाडियों ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन कार पूरी तरह से जल कर खाक हो गई। कोई जनहानि नहीं हुई है।

Related posts

अय्याशी के लिए गांजे की अवैध तस्करी करने वाले मामा-भांजा गिरफ्तार, एक कुंतल दो किलो गांजा बरामद किया

Ajit Sinha

गार्डन गैलेरिया मॉल के पार्किंग में फायरिंग करने वाले दो पुलिसकर्मियों पर केस दर्ज, अरेस्ट , सस्पेंड

Ajit Sinha

हिस्ट्रीशीटर बदमाश की हत्या उसके पार्टनर ने दो शूटरों से कराई थी, प्रॉपर्टी कारोबार में दोनों थे पार्टनर, लेनदेन का मामला।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x