Athrav – Online News Portal
नोएडा

भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार एक क्रेटा गाड़ी अनियंत्रित होकर खड़े हुए कैंटर में जा घुसी, एक की मौत, दो घायल।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
ग्रेटर नोएडा : सूरजपुर थाना क्षेत्र स्थित तिलपता चौक के पास उस समय एक बड़ा हादसा हो गया जब तेज रफ्तार एक क्रेटा गाड़ी अनियंत्रित होकर खड़े हुए कैंटर पर पीछे से टक्कर मारने के बाद क्रेटा गाड़ी उसी में फंस गई और उसके परखच्चे उड़ गए. सुबह हुए इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए.

स्थानीय लोगों ने कार में फंसे लोगों को निकाला और पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची थाना सूरजपुर पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है.  पुलिस ने घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है. तिलपता गोल चक्कर के पास हुए हादसे का दृश्य भीषण और विचलित करने वाला है कैंटर पर पीछे से टक्कर मारने के बाद क्रेटा गाड़ी उसी में फंस गई और उसके परखच्चे उड़ गए क्रेटा कार में सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई,

जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने कार में फंसे लोगों को निकाला और पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है मृतक का शव कार में ही फंसा होने के कारण उसे निकालने का प्रयास किया जा रहा हैं अभी मृतक और घायलों के पहचान नहीं हो पाई है पुलिस उनकी पहचान करने और दुर्घटना के कारणों की जांच करने में जुटी हैं. 

Related posts

प्रेमिका ने अपने परिजनों के साथ मिल कर अपने प्रेमी की हत्या कर तालाब में फेक दिया था, नौ महीने बाद हुआ खुलासा।

Ajit Sinha

पारिवारिक दोस्त की गोली मारकर सनसनीखेज हत्या कर दी, पुलिस ने दो लोगों को गहनता से पूछताछ के लिए लिया हिरासत में।

Ajit Sinha

जाम से हलकान मां के अंतिम संस्कार में जा रही महिला किसानों के जाम में फंसी, किसानों के साथ में नोकझोंक वीडियो वायरल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x