Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली

दिल्ली ब्रेकिंग: सीबीआई ने दिल्ली के उप -मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को किया अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली: सीबीआई ने शराब घोटाले में लगातार आठ घंटे की लंबी पूछताछ करने के बाद दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार कर लिया हैं ।
केजरीवाल सरकार की कई मंत्रालय को संभाल रहे थे उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, इनमें शिक्षा मंत्रालय, स्वास्थ्य, पीडब्ल्यूडी, खेल मंत्रालय आदि शामिल हैं। बजट सत्र से पहले उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ़्तारी, मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के लिए बहुत बड़ा झटका हैं। मनीष सिसोदिया को कल कोर्ट के सम्मुख पेश किया जाएगा। मनीष सिसोदिया को पहले ही अपने सूत्रों से पता चल गया था कि रविवार को उन्हें सीबीआई अरेस्ट कर लेगी,इस आज सुबह हजारों कार्यकर्ताओं के साथ सड़कों पर पूरे शक्ति करते हुए सबसे पहले राजघाट पहुंचे, और महात्मा गांधी श्रद्धांजलि दी , फिर सड़कों पर उतरे हजारों कार्यकर्ताओं को संबोधित किया , कहा उन्होनें घोटाले नहीं किए हैं , उनके खिलाफ झूठे आरोप लगाए हैं , मैं जेल जाने से बिल्कुल नहीं डरता हूँ , मुझे कोर्ट पर पूरा भरोसा हैं , जल्द मैं वापस आऊंगा। और सीबीआई मुख्यलय के लिए रवाना गए और पहुंच गए। लगभग 8 घंटे की लम्बी पूछताछ बाद सीबीआई ने देर शाम अरेस्ट कर लिया।

Related posts

प्रियंका बोलीं- प्रधानमंत्री मोदी कायर, एपस्टीन फाइलों में नाम होने की वजह से वे अमेरिका के सामने झुके।

Ajit Sinha

रिश्तों में कड़वाहट और सनक किन्नर की हत्या वजह बनी, आरोपित पुलिस मुठभेड़ में घायल।

Ajit Sinha

लोगों को बांटने नहीं, जोड़ने के लिए करूंगा काम, राष्ट्रपति चुने जाने के बाद बोले जो बाइडेन

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x