Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव चंडीगढ़ हरियाणा

एक थाने में तैनात महिला सब इंस्पेक्टर दामोद रानी व एक अन्य 25000 रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ पकडे।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (रा.स. एवं ए.सी.बी.), गुरुग्राम की टीम ने आज शनिवार को कार्रवाई करते हुए महिला उप निरीक्षक दामोद रानी, हाल अनुसंधानकर्ता थाना सेक्टर-53, गुरुग्राम तथा दीपक राम (उत्तराखंड) को रिश्वत मांगने और 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।इस संबंध में धारा 7 व 7ए भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम तथा धारा 308(2) बीएनएस के अंतर्गत थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, गुरुग्राम में मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता ने ए.सी.बी. गुरुग्राम को दी गई शिकायत में बताया कि महिला उप निरीक्षक दामोद रानी ने यौन उत्पीड़न के एक मामले में समझौता करवाने के लिए 40,000 रुपये रिश्वत मांगी थी। बाद में बातचीत के बाद यह राशि 25,000 रुपये तय हुई।

शिकायत मिलने के बाद ए.सी.बी. की टीम ने योजना बनाकर कार्रवाई की। शिकायतकर्ता को रिश्वत की राशि लेकर आरोपिया के पास भेजा गया। इस दौरान महिला उप निरीक्षक दामोद रानी ने थाना में तैनात वाटर कैरियर दीपक राम के माध्यम से रिश्वत की राशि ली। ए.सी.बी. की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को थाना सेक्टर-53, गुरुग्राम से रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। 25,000 रुपये की रिश्वत की राशि महिला उप निरीक्षक के कमरे में रखी मेज से बरामद की गई।

Related posts

एसी कम्प्रेशर जोरदार धमाके के साथ हुआ ब्लास्ट, मरम्मत कर रहे दो मैकेनिक की घटना स्थल पर मौत।

Ajit Sinha

दिल्ली के कुख्यात ठक-ठक गिरोह के एक फरार सदस्य, जो गोरखपुर, उत्तर प्रदेश के दो मामलों में वांछित था, पकड़ा गया।

Ajit Sinha

गुरुग्राम :गाडी साइड न देने को लेकर दोनों पक्षों के बीच हुए झगड़े में चली गोलियां,एक पक्ष के 11 लोग घायल,पुलिस ने 3 को किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x