Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली

झगड़े में बेटे को बचाने गए पिता की गोली मार कर सनसनीखेज हत्या कर दी -केस दर्ज।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
दिल्ली के नंदनगरी इलाके में मंगलवार को बच्चों के बीच हुए झगड़े में अपने बेटे को बचाने गए पिता की गोली मार कर सनसनीखेज हत्या कर दी। मरने वाले पिता का नाम मोहम्मद उमरदीन, उम्र 35 वर्ष है। सनसनीखेज वारदात की सूचना मिलते ही वारदात वाले स्थान पर पहुंची, और जांच की कार्रवाई करने बाद, मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए संबंधित अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। इस मामले में थाना नंदनगरी में हत्या सहित कई संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस इसके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।  

पुलिस के मुताबिक मंगलवार को थाना नंद नगरी में गोली चलने की घटना की सूचना मिली थी। नंद नगरी के बड़े स्कूल के पास घटनास्थल पर पहुंचने पर पता चला कि घायल व्यक्ति मोहम्मद उमर दीन (35 वर्ष) को उसके परिवार वाले पहले ही जीटीबी अस्पताल ले जा चुके थे। अस्पताल में इलाज कर रहे डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना नंद नगरी में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। इसमें शामिल आरोपितों  का जल्द से जल्द पता लगाने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीमें गठित की गई हैं। मामले की जांच जारी है। 

Related posts

केजरीवाल सरकार ने पत्रकारों को फ्रंटलाइन वर्कर मानकर वैक्सीनेशन कराने के लिए केंद्र सरकार को लिखा पत्र

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस ने जाली दस्तावेजों पर जारी किए गए 392 मोबाइल सिम कार्ड करवाए बंद: विर्क

Ajit Sinha

केजरीवाल सरकार अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के लोगों को सरकारी सेवाएं मुहैया कराने के लिए बनाएगी हेल्प डेस्क

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x