Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर प्रोफेसर से पौने तीन करोड़ ठगने वाला एक साइबर आरोपित गिरफ्तार

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
साइबर अपराधियों ने शेयर बाजार में अधिक लाभ कमाने का झांसा देकर प्रोफेसर से दो करोड़ 89 लाख 50 हजार रुपये ठग लिए। थाना साइबर क्राइम पुलिस ने ठगी करने वाले साइबर ठग को गिरफ्तार किया है और ठगी ले किए इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन बरामद किया.साइबर पुलिस ने धोखाधड़ी की 26,00 ,000 रुपये फ्रीज़ करा कर रिफन्ड की कार्रवाई कर रही है। थाना साइबर क्राइम पुलिस की गिरफ्त में खडे नितेश कुमार प्रसाद को फरीदाबाद, हरियाणा से गिरफ्तार किया गया है। एडीसीपी साइबर शैव्या गोयल ने बताया कि आरोपितों ने व्हाट्सऐप मैसेज के जरिये सेक्टर-36 निवासी रामकृष्ण शिवपुरी से संपर्क किया । निवेश करने पर 24 घंटे में 25 से 30 प्रतिशत का मुनाफा दिलाने का प्रलोभन दिया।

पीड़ित को झांसे में लेने के लिए महिला ने दो दिन तक कंपनी के बारे में फर्जी बात कीं। इसके बाद उन्हें कथित कंपनी के व्हाट्सऐप ग्रुप में जोड़ लिया। पीड़ित को विश्वास दिलाने के लिए एक कृष्णा रथ ने उन्हें एक ऐप पर फर्जी ट्रेनिंग दी। महिला पर विश्वास कर पीड़ित ने छह जून तक 21 से अधिक बार में कुल 2.89 करोड़ रुपये जमा कर दिए। इसके बाद उन्हें ठगी होने की आशंका हुई। इस मामले में पीड़ित ठगों से जुड़े हुए ही साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज करा दी थी.

एडीसीपी साइबर क्राइम ने बताया की पूछताछ के दौरान ज्ञात हुआ कि नितेश कुमार प्रसाद ने अपने बैंक खाते को 02 प्रतिशत के लाभ कमाने के लिए अन्य आरोपी को दे दिया था। उसके कोटक महिंद्रा बैंक के खाते मे इस घटना के धोखाधड़ी के 6,00,000 रुपये ट्रांसफर हुए, और अन्य घटना से संबंधित 30,77, 074 रुपये भी ट्रांसफर हुए है। इस साइबर क्राइम में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ़्तारी शीघ्र की जाएगी।

Related posts

शराब पीने का विरोध करने पर हमलावरों ने लाठी-डंडों से बोला हमला, रिकवरी एजेंट की पीट-पीटकर हत्या, एक घायल

Ajit Sinha

पंचकूला: क्राइम मीटिंग में डीसीपी ने लंबित मामलों की जांच में तेजी लाने व अपराध नियंत्रण को प्राथमिकता बताया।

Ajit Sinha

पंचकूला पुलिस ने 8 दुकानों में चोरी की वारदातो को अंजाम देने वाले गैंग के 3 सदस्यों को गिरफ्तार किए है।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x