Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

शराब पीने का विरोध करने पर हमलावरों ने लाठी-डंडों से बोला हमला, रिकवरी एजेंट की पीट-पीटकर हत्या, एक घायल


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
ग्रेटर नोएडा के थाना दादरी के कैमराला गांव में देर रात एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। जबकि उसका साथी अब भी अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है। हत्या का कारण सिर्फ इतना था कि उसने सार्वजनिक जगह पर शराब पी रहे कुछ युवकों को वहां से हटने को कहा था। “ये तस्वीरें हैं मृतक का नाम हरकेश है, जो पेशे से एक रिकवरी एजेंट था। हरकेश अपनी ड्यूटी खत्म कर अपने दोस्त मोहित के साथ घर लौट रहा था, गांव के पास ही कुछ युवक खुलेआम शराब पी रहे थे।

जब हरकेश और मोहित ने इसका विरोध किया, तो विवाद इतना बढ़ गया कि करीब एक दर्जन हमलावरों ने उन्हें घेर लिया। लाठी, डंडों और सरियों से दोनों पर तब तक हमला किया गया जब तक वे अधमरे नहीं हो गए। हमलावर उन्हें मरा हुआ समझकर मौके से फरार हो गए। ग्रामीणों ने आनन-फानन में दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने हरकेश को मृत घोषित कर दिया। वहीं मोहित अब भी अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है।

पुलिस ने हरकेश के पिता की शिकायत पर पुलिस ने 7 लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर और 2 की हिरासत लिया है, लेकिन बाकी आरोपितों  की गिरफ्तारी के प्रयास किए  जा रहे है. लेकिन दादरी के कैमराला गांव की यह घटना कानून-व्यवस्था और सामाजिक सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

Related posts

फरीदाबाद: राष्ट्रीय लोक अदालत हेतु 7 बेंचों का गठन, लोक अदालत 14 दिसंबर को- सीजेएम रितु यादव

Ajit Sinha

अमेजॉन के माल को लेकर जा रहे छोटा हाथी टेंपो को लूटने वाले बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़, 3 को लगी गोली।

Ajit Sinha

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम ने ब्रांडेड कंपनी के नकली इंजन आयल बनाने वाली एक कंपनी का किया पर्दाफाश, मालिक अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x