Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

पुलिस मुठभेड़ के बाद मिर्च झोंककर लूट करने वाला शातिर बदमाश गोली लगने घायल,गिरफ्तार


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा सेंट्रल के थाना इकोटेक-3 की पुलिस टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए मुठभेड़ के बाद एक शातिर लुटेरे को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है। जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पकड़ा गया आरोपी राहगीरों की आंखों में लाल मिर्च डालकर लूट और चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी है,

पुलिस की गिरफ्त में घायल बदमाश की पहचान अजय नाथ,पुत्र महिपाल नाथ,निवासी बिसरख के रूप में हुई है। एडीसीपी सेंट्रल नोएडा संतोष कुमार ने बताया कि थाना इकोटेक-3 पुलिस को मिले इनपुट के बाद पुलिस की टीम जलपुरा स्थित बिजली घर के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार युवक आता दिखाई दिया। पुलिस ने जब उसे रुकने का इशारा किया, तो वह रुकने के बजाय बाइक की रफ्तार बढ़ाकर हबीबपुर की ओर भागने लगा। पुलिस टीम ने तुरंत उसका पीछा किया। हबीबपुर की तरफ भागते समय बदमाश की मोटरसाइकिल अचानक फिसलकर गिर गई। खुद को पुलिस से घिरा देख बदमाश ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की, जिसमें गोली लगने से बदमाश घायल हो गया।

एडीसीपी सेंट्रल नोएडा ने बताया कि पूछताछ और प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अजय नाथ एक शातिर किस्म का अपराधी है। उसका अपराध करने का तरीका काफी खौफनाक था; वह सुनसान रास्तों पर राहगीरों की आंखों में मिर्च डालकर उन्हें अंधा कर देता था और फिर उनके वाहन व कीमती सामान लूटकर फरार हो जाता था। आरोपी के कब्जे से एक चोरी की टीवीएस स्पोर्ट्स बाइक, एक अवैध तमंचा जिंदा व एक खोखा कारतूस,  लूट में इस्तेमाल होने वाला एक लाल मिर्च का पैकेट।

Related posts

झूठी खबर हटाने की एवज में पैसे लेने वाला चैनल संचालक गिरफ्तार,1 लाख नकद बरामद,आरोपित 1 दिन के पुलिस रिमांड पर, पूछताछ जारी

Ajit Sinha

टोल कर्मियों की चार युवकों ने की जमकर पिटाई, चारों युवकों की करतूत सीसीटीवी में कैद-देखें फुटेज 

Ajit Sinha

मोबाइल फोन के पार्ट्स बनाने वाली कंपनी में लगी भीषण आग , करोड़ो कि संपति जल कर हुई खाक-देखें वीडियो

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x