Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

बल्लभगढ़ नेशनल हाइवे -2 पर शराब की पेटियों से भरा एक कंटेनर पलटा, लोग शराब की पेटियों को लूट कर ले गए।  

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: बल्ल्भगढ़ नेशनल हाइवे 2 स्थित फ्लाई ओवर से उतरते वक़्त शराब के पेटियों से भरी हुई एक आयशर कंटेनर अचानक पलट गया और गाडी पलटने के बाद उसका ड्राइवर वहां से भाग निकला और वहां से गुजरने वाले लोगों ने सड़क पर बिखरे शराब के पेटियों को उठा-उठा कर अपने घर ले गए। यह घटना अब से तक़रीबन आधा घंटे पहले ही की हैं। इस घटना की सूचना सिटी बल्ल्भगढ़ थाने की पुलिस के पास नहीं थी पर “अथर्व न्यूज़” ने अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए थाने के एसएचओ को इस घटना की सूचना दे दी हैं। 



चश्मदीद की माने तो रात तक़रीबन सवा आठ बजे बल्ल्भगढ़ नेशनल हाइवे -2 स्थित स्टार वायर कंपनी के निकट से वह गुजर रहे थे तो उन्होनें देखा फ्लाई ओवर से उतरते वक़्त एक तेज  रफ़्तार आयशर कंटेनर अचानक पलट गया। उसमें भरे हुए अंग्रेजी व देशी शराब की पेटियां बुरी तरह से सड़क पर बिखर गया,वहां पर काफी अंधेरा था। वहां से गुजरने वाले लोगों ने शराब की पेटियों को उठा उठा कर ले जा रहे हैं।



उसी दौरान उन्होनें अपने मोबाइल फोन से  वीडियो बनाया और पत्रकारों के व्हाट्सअप ग्रुप पर वायरल कर दिया।माना जा रहा हैं कि कल शनिवार को दिल्ली में विधानसभा चुनाव होना हैं और यह शराब की पेटियां दिल्ली के मतदातों में बाटनी होगी। यह शराब की पेटियां वैध या अवैध थी यह तो पुलिस जांच के बाद ही पता चल पाएगा। उन्होनें यह भी बताया कि वहां एक पुलिस कर्मी जरूर पहुंचे थे, वह पुलिस ट्रैफिक या थाने की थी यह उन्हें नहीं मालूम पर आई जरूर थी।    

Related posts

भारत जोड़ो यात्रा को लेकर तैयारियों में जुटी हरियाणा कांग्रेस

Ajit Sinha

कोरोना वायरस से बचाव के चलते कर्मचारियों को 31 मार्च तक बायोमेट्रिक हाजिरी न लगाने के निर्देश, रजिस्टर में दर्ज करे

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: हरियाणा को जनविरोधी बीजेपी-जेजेपी गठबंधन सरकार से दिलवाएंगे छुटकारा- हुड्डा

Ajit Sinha
error: Content is protected !!