Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

एक कमरे में एक महिला की गला रेत कर हत्या, हत्या का शक मरने वाली महिला के पूर्व प्रेमी पर केस दर्ज।  

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: उद्योग विहार क्षेत्र की आदर्श नगर कालोनी में एक महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई। आरोप महिला के पूर्व प्रेमी पर है। उद्योग विहार थाना पुलिस ने महिला के पति की शिकायत पर आरोपित लड़के  के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के कोशिश शुरू कर दिए हैं। गांव डूंडाहेड़ा स्थित कॉलोनी के मकान के एक कमरे में शबाना (35) अपने पति लाल मोहम्मद के साथ रह रही थी। परिवार मूल रूप से बिहार के पश्चिमी चंपारण का रहने वाला है। एक गारमेंट कंपनी में कार्यरत लाल मोहम्मद बुधवार सुबह ड्यूटी पर चले गए। शबाना घर पर ही थी देर शाम जब लाल मोहम्मद घर आए तो पत्नी लहुलुहान हालत में मृत पड़ी थी। उसकी गला रेतकर हत्या की गई थी।



लाल मोहम्मद ने पुलिस कंट्रोल रूम को कॉल किया तो उद्योग विहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच की तो पड़ोसियों ने बताया कि शाम पांच बजे मनन आलम नाम का शख्स आया था। पुलिस को लाल मोहम्मद ने बताया कि मनन आलम के साथ पहले शबाना कुछ दिन रह चुकी है। वह शबाना को भगा कर ले गया था बाद में शबाना वापस आ गई थी। जिससे मनन काफी परेशान था और उस पर अपने साथ रहने का दबाव बनाता था। पहले भी कई बार विवाद हो चुका है जिसके चलते पड़ोसी उसे जानते हैं। वह कमरे पर आया तो पड़ोसियों ने कॉल कर लाल मोहम्मद को बताया। लेकिन जब तक लाल मोहम्मद ड्यूटी खत्म कर वापस आए, आरोपित शबाना की हत्या कर फरार हो चुका था। पुलिस की माने तो मृतक महिला शबाना के पूर्व प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर ली है। मनन आलम की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related posts

गुरुग्राम में नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए एक्शन में हरियाणा सरकार

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, पंचकूला के पटवारी को 20000 रूपए रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद नगर निगम में हुए 200 करोड़ के घोटाले मुख्य आरोपित डी. आर भास्कर को स्टेट विजिलेंस की टीम ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!