Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद सराय थाना क्षेत्र में आज एक निजी बस में एक लड़के की चाकुओं से गोदकर बड़े ही बेरहमी से हत्या कर दी, केस दर्ज।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र में एक निजी बस में अज्ञात हमलावरों ने एक लड़के की चाकुओं से गोद कर बड़े ही बेरहमी हत्या कर दी। मरने वाले लड़के का नाम दीपक, उम्र लगभग 30 वर्ष निवासी मोड़बंद, बदरपुर, नई दिल्ली है। बस में हत्या की खबर से पूरे क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। सनसनीखेज हत्या की खबर मिलते ही सराय खाव्जा थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई,और जांच की कार्रवाई शुरू कर दी। और लड़के के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए जिले के नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है , और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस की मानें तो इस मामले में थाना सराय ख्वाजा में कानून की सम्बंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, और 3 से 4 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। मृतक दीपक के शरीर पर चाकुओं के लगभग 24 -25 से अधिक निशान बताए गए है। इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने वाले आरोपितों को पकड़ने के लिए क्राइम ब्रांच व थाने की कई टीमों को लगाईं गई है। शुरुआती दौर में यह खबर आ रही थी,कि दीपक की हत्या कहीं और की गई थी, और ठिकाने लगाने के उद्देश्य से फरीदाबाद स्थित बाईपास के पास एक निजी बस में दीपक की लाश रखी गई होगी पर जांच के बाद यह पता चला कि दीपक कही और नहीं , बल्कि हत्या बस में ही की गई है, और मुकदमा दर्ज कर लिया गया , आगे पुलिस की जांच जारी है।

Related posts

फरीदाबाद: आज भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी का फूंका पुतला।  

Ajit Sinha

फरीदाबाद: पंकज सिंगला भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष नियुक्त, गोपाल शर्मा ने मिठाई खिला कर मुंह मीठा कराया।   

Ajit Sinha

सीएए मुद्दे पर देश के कुछ हिस्सों में हिंसक विरोध के बाद हरियाणा पुलिस अलर्ट: एडीजीपी नवदीप विर्क  

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x