Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली

दिल्ली पुलिस की पीसीआर गाड़ी ने आज तड़के एक दुकानदार को कुचल दिया, मौत, दो पुलिस कर्मी सस्पेंड, होंगें गिरफ्तार।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
दिल्ली के मंदिर मार्ग इलाके में दिल्ली पुलिस की एक पीसीआर वैन से कुचलकर एक दुकानदार की आज दर्दनाक मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा आज तड़के लगभग साढ़े पांच बजे की है। इस हादसे के बाद पुलिस के आल्हा के अधिकारी मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दी। जांच में यह पता चला कि यह पीसीआर रोजाना यही पर अक्सर खड़ी होती थी। आज जब पीसीआर खड़ी करने की कोशिश की गई तो , गलती से ब्रेक की जगह एक्सीलेटर दब गया , और यह हादसा हो गया। इस मामले में पीसीआर पर तैनात एएसआई और कांस्टेबल को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है , और एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी की कार्रवाई की जा रही है।  
 
दिल्ली पीसीआर वैन दुर्घटना: नई दिल्ली के डीसीपी देवेश कुमार महला का कहना है, “हमें सुबह 5:30 बजे पीसीआर कॉल मिली। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। डीसीपी भी पहुंचे। पुलिस के पहुंचने तक पीसीआर वैन से टकराए व्यक्ति की मृत्यु हो चुकी थी। कानूनी कार्रवाई की जा रही है। स्टाफ को निलंबित कर दिया गया है।”मामले के पंजीकरण और गिरफ्तारी की प्रक्रिया चल रही है…

ऐसे मामलों में ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई की जाती है; हालांकि, जो भी जिम्मेदार होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अगर शराब का कोई मामला सामने आता है तो कार्रवाई की जाएगी। ड्राइवर का कहना है कि एक रैंप है जहाँ वे आमतौर पर गाड़ी पार्क करते हैं। उसका कहना है कि उसने ब्रेक की जगह एक्सीलेटर दबा दिया।लेकिन यह उसका कहना है, यह जांच का विषय है… मेडिकल जांच हो चुकी है, उनमें से किसी में भी शराब के अंश नहीं पाए गए…

Related posts

केजरीवाल सरकार युद्ध स्तर पर कर रही काम, दिल्ली वालों को अस्पतालों में लंबी लाइन से जल्द मिलेगी मुक्ति

Ajit Sinha

क्राइम ब्रांच ने एक शख्स को 6 देशी कट्टे और एक राइफल के साथ किया गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी उपलब्धि हैं: एसीपी क्राइम। 

Ajit Sinha

फरीदाबाद: सीपी विकास कुमार अरोड़ा ने आज 12 एसीपी को सौपी थानों की जिम्मेदारिया-जानने के लिए लिस्ट पढ़े

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x