Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ हरियाणा

हरियाणा हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी, सोनीपत के क्लर्क विकास 10000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
विजिलेंस एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रोहतक द्वारा आज बुधवार को  शिकायतकर्ता की शिकायत पर कार्रवाई  करते हुए हरियाणा हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, सोनीपत के क्लर्क  विकास को शिकायतकर्ता से 10,000/-रुपये (दस हजार रूपये) नकद रिश्वत लेते हुए कार्यालय हाउसिंग बोर्ड, सोनीपत से रंगे हाथों गिरफतार किया गया तथा आरोपित  के विरुद्ध एफआईआर संख्या 29 दिनांक 10.09.2025 धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 के तहत थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, रोहतक में दर्ज किया गया।

शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि उसने करीब एक वर्ष पहले फ्लैट न. 396 (बी.पी.एल) ओमेक्स सिटी, सोनीपत में एग्रीमेंट के आधार पर खरीद किया था। उपरोक्त फ्लैट को अपने नाम पर स्थानांतरण करवाने के लिए  उसने हरियाणा हाउसिंग बोर्ड, सोनीपत में फाइल लगाई। इस सम्बन्ध में वह कार्यालय हाउसिंग बोर्ड सोनीपत में नियुक्त आरोपित  विकास क्लर्क से मिला। आरोपित  विकास क्लर्क द्वारा उसके उपरोक्त खरीद किए गए फ्लैट को उसके नाम पर स्थानांतरण करने की एवज में उससे 10,000/-रूपये नकद व 5,000/-रूपये उसका काम होने के बाद रिश्वत की मांग गई।
   

Related posts

फरीदाबाद : भाजपा नेता राजेश नागर सादगी से करेंगे बेटी आकांक्षा की शादी, 101 रुपए की लगन भेजकर फिजूलखर्ची रोकने का दिया संदेश

Ajit Sinha

सीएम नायब सैनी की अध्यक्षता में हुई बैठक में कुल 2050 करोड़ से अधिक के कॉन्ट्रैक्ट और वस्तुओं की खरीद को मिली मंजूरी

Ajit Sinha

सीआईए में तैनात ई/एएसआई 15000 और पटवारी 20000 रूपए रिश्वत लेते रंगे हाथ विजिलेंस ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x