Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद राजनीतिक

सचिन ठाकुर बने फरीदाबाद भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: फरीदाबाद के युवा भाजपा नेता सचिन ठाकुर को हाईकमान ने बड़ी जिम्मेदारी देते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। यह जिम्मेदारी भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली, संगठन महामंत्री फणीन्द्र नाथ से विचार-विमर्श कर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा ने दी है। सचिन ठाकुर क्रमश: जिला मंत्री, जिला उपाध्यक्ष, जिला महामंत्री और वर्तमान में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य का दायित्व निभा रहे है और लगातार पार्टी संगठन को मजबूत करने में लगे हुए है। उनकी इसी कार्य कुशलता को देखते हुए उन्हें युवा मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाया गया है।अपनी नियुक्ति पर सचिन ठाकुर ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पं. मोहनलाल बड़ौली, भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा(योगी),कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, राज्य मंत्री राजेश नागर, राज्य मंत्री गौरव गौतम, प्रदेश महामंत्री जितेन्द्र चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल सहित सभी नेताओं का आभार जताया है।

Related posts

हरित और स्वच्छ फरीदाबाद के निर्माण में सामूहिक सहभागिता जरूरी: नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा

Ajit Sinha

कोयला प्रयोग करने वाली 357 इकाइयों व 105 स्टोन क्रेसर बंद किए गए हैं.कंपनियों पर भी 26.49 लाख की पेनल्टी लगाई

Ajit Sinha

फरीदाबाद: डीटीपी इंफोर्स्मेंट ने आज नहरपार के भूपानी इलाके में अवैध रूप से बसाई जा रही तीन कालोनियों में की भारी तोड़फोड़

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x