Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद :एसएससी परीक्षाओं में हुई धांधली के खिलाफ फूंका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला, युवाओं को गंभीरता से ले केंद्र सरकार : कृष्ण अत्री


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फ़रीदाबाद आज एनएसयूआई फ़रीदाबाद के कार्यकर्ताओ ने हरियाणा एनएसयूआई प्रदेश सचिव कृष्ण अत्री के नेतृत्व में एसएससी परीक्षाओं में हुई धांधली के खिलाफ रोष व्यक्त करते हुए मैग पाई चौक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका । इस दौरान मुख्य रूप से छात्र नेता विकास फागना, सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर अजित त्यागी, अक्की पंडित, शुभम आदि मौजूद थे ।

इस दौरान कृष्ण अत्री ने कहा कि एक तरफ तो हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में से भ्रष्टाचार को खत्म करने की बात करते है और दूसरी तरफ एसएससी के पेपर लीक करवा कर युवाओ के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे है । उन्होंने कहा कि मोदी ने हर साल 2 करोड़ रोजगार देने का वायदा किया था जिसमे सरकार नाकाम रही और उल्टा जो युवा मेहनत करके रोजगार प्राप्त करना चाहते है उनका हक छीनने का कार्य कर रही है । अत्री ने कहा कि आज हजारो युवा अपनी पढ़ाई छोड़कर एसएससी परीक्षाओं में हुई धांधली के खिलाफ सीबीआई जांच की मांग कर रहे है, ये मुददा हजारो छात्रों के भविष्य से जुड़ा है ऐसे में केंद्र सरकार को छात्रों की आवाज को दबाने की जगह तुरंत सीबीआई जाँच करानी चाहिए और दोषियों को जेल भेजकर परीक्षा दुबारा से करवानी चाहिए ।
इस दौरान जिला उपाध्यक्ष सुनील मिश्रा और अभिषेक वत्स ने संयुक्त रूप से कहा कि देश का युवा आज अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहा है । उन्होंने कहा न तो देश के युवाओ के लिए सही शिक्षा व्यवस्था मोदी सरकार दे पा रही है और न ही रोजगार की पूर्ति कर पा रही है जबकि मोदी सता में आने से पहले युवाओ को लेकर बड़े बड़े वायदे करते थे और आज उनमें से एक भी वायदा पूरा करने में सक्षम नही है । अगर छात्रों के साथ न्याय नही हुआ तो एनएसयूआई संगठन बड़े स्तर पर आंदोलन करेगा और छात्रों को न्याय दिला कर रहेगा । इस मौके पर मुख्य रूप से भारत यादव, रोहित जाजरू, गौरव रावत, गौरव ठाकुर, पुनीत कौशिक, राजू, चेतन दीक्षित, आरिफ खान, सोनू सिंह, उमेश, मनी रावत, दीपक दलाल, कृष्ण आदि मौजूद थे ।

Related posts

शहरवासियों की सुरक्षा के लिए सड़कों पर 24 x 7 पुलिस कर्मी तैनात रहेंगें, 850 पुलिस कर्मियों की लगाई गई ड्यूटी : सीपी

Ajit Sinha

फरीदाबाद: फार्मेसी काउंसिल में हुए भ्रष्टाचार मामले में हमारी ही सरकार कर रही है विजिलेंस की जांच-अनिल विज

Ajit Sinha

फरीदाबाद:सूरजकुंड स्थित दयालबाग चौकी पुलिस ने डा. देवेंद्र आर्य से 3 लाख की फिरौती मांगने वाले दो आरोपित को किया अरेस्ट

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x