अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: खेत में पानी बहाने के लिए अर्थमूवर मशीन से खोदकर नाली बना रहा था पर गांव के ही कुछ लोगों ने एक व्यक्ति की पीट -पीट कर सनसनीखेज हत्या करके नाली में पानी के जगह खून बहा दिया। यह सनसनीखेज हत्या का मामला तो पुरानी है। इस सनसनीखेज हत्या कांड में आज एक आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया है , जिसका नाम सुरेंद्र उर्फ़ बब्बे उम्र 43 वर्ष ,निवासी गांव मुंझेड़ी , बल्लभगढ़ फरीदाबाद है। इस हत्याकांड में अब तक कुल पांच आरोपितों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। इस मामले में एक मुकदमा थाना सदर बल्लभगढ़ , फरीदाबाद में हत्या सहित कई धाराओं के तहत दर्ज है।

पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि हरेंद्र निवासी गांव नीमका ने थाना सदर बल्लभगढ़ में दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उसके गांव के ही रमेश, बब्बी व 10/12 अन्य लोगों ने उनके खेत की नहरी पानी की नाली को अर्थमूवर मशीन से काट दिया था। जिसको जोड़ने के लिए वह, उसका भाई केवेंद्र व पिता जीत सिंह खेत में गए थे। जहां रमेश, देवेंद्र व उनके अन्य वहां पहुंच गए और झगडा करने लगे, जिसमें कुछ लोगों ने शिकायतकर्ता के भाई को पकड कर उसके सिर में फावड़ा मार दिया, जिसकी इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई थी। जिसपर थाना सदर बल्लभगढ़ में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

उनका कहना है कि क्राइम ब्रांच डीएलएफ की टीम ने आज कार्रवाई करते हुए सुरेंद्र उर्फ बब्बे (43) निवासी गांव मुंझेड़ी बल्लभगढ़ को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि झगडे के दौरान आरोपित ने शिकायतकर्ता के भाई केवेंद्र को पकडा था तथा अन्य साथी ने उसके सर मे फावडा मारा था। जिससे केवेंद्र की मृत्यु हो गई थी। मामले में 5 आरोपित पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं।आरोपित को न्यायालय में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

