Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : सेक्टर -12 स्थित टाउन पार्क में आयोजित पुष्प मेले में एक साथ सैकड़ों प्रकार के फूलों को देख कर हजारों दर्शकों के खिले चेहरे।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : आज सैक्टर 12 स्थित टाउन पार्क में हुडा विभाग द्वारा 34वां पुष्प मेला लगाया गया जिसमें फरीदाबाद के सैंकडों प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। पुष्प मेले में दर्जनों प्रकार के फूलों का प्रदर्शन किया गया जिसमें प्रतिभागियों ने अपने अपने चुने गए फूलों और उनसे बनने वाले गुलदस्तों की प्रदर्शनी लगाई जिसमें कृषि विभाग के अधिकारियों ने जज की भूमिका निभाते हुए फूलों और गुलदस्तों को प्रथम और द्वितीय स्थान दिया गया, पुष्प मेले में सैंकडों लोग दर्जनों प्रकार के फूलों की वैराईटी एक साथ देख बेहद खुश हुए और हुडा विभाग के इस आयोजन की प्रशंसा की।

हंसते खिलते और महकते हुए नजर आ रहे ये दर्जनों प्रकार के फूल फरीदाबाद सैक्टर 12 स्थित टाउन पार्क में हुडा विभाग द्वारा एकत्रित किए गए हैं, दरअसल हुड्डा विभाग प्रतिबर्ष टाउन पार्क में लोगों को फूलों की वैराईटी दिखाने के उद्देश्य से पुष्प मेले का आयोजन करता है इस बार हुड्डा विभाग द्वारा 34वां पुष्प मेला आयोजित किया है, जिसमें शहर के सैंकडों प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया है।पुष्प मेले में फूलों से प्यार करने वाले शर्मा परिवार के तीन सदस्य पिछले 20 बर्षो से इस पुष्प मेले में अपनी भागीदारी निभा रहे हैं, के अलावा सोनू शर्मा ने बताया कि वह एक अध्यापिका है जिन्हें फूलों से बहुत लगाव है इसलिये वह प्रतिबर्ष पुष्प मेले में अलग अलग प्र्रकार के फूलों का चुनाव करती हैं और उनसे गुलदस्ते तैयार की और अब पुष्प मेले की प्रदर्शनी में रखती है इस बार भी उन्होंने 12 अलग -अलग गुलदस्ते तैयार किए हैं जिनमें से कई गुलदस्तों को प्रथम स्थान मिला है।

वहीं सोनू शर्मा की बेटी मुस्कान शर्मा अपने परिवार से नेचर से प्यार करना सीख गई है, इस लिए उन्होंने भी अपने माता पिता के साथ प्रदर्शनी में हिस्सा लिया है जिसपर उनके गुलदस्ते को भी प्रथम स्थान दिया गया है, उन्होंने सभी गुलदस्तों में एक संदेश दिया है जिसमें बेटी बचाओ बेटी बढाओ, ग्रीन इंडिया क्लीन इंडिया औैर स्वच्छता अभियान भी शामिल है,मुस्कान ने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि हमें अपनी प्रकृति से प्रेम करना चाहिए और अपने हर जन्म दिन पर एक पौधा जरूर लगाना चाहिए । इस पुष्प मेले में दर्जनों फूलों को देखने पहुंची पुष्प प्रेमी नम्रता ने बताया कि उन्हें फूलों से बहुत प्यार है जब भी फूलों का मेला आयोजित किया जाता है वो कहीं भी हों दौड के फरीदाबाद आ जाती है उन्हें टाउन पार्क में फूलों को देखकर बहुत खुशी मिलती है।
वहीं छोटी सी बच्ची खुशी ने फूलों को देखकर अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मानव निर्मित फूल तो उन्हें बजारों में बहुत मिल जाते हैं मगर प्राकृतिक फूल सिर्फ पुष्प मेले में ही उन्हें देखने को मिलते हैं उन्हें पुष्प मेले में दर्जनों प्रकार के फूल पसंद आये हैं । इस पुष्प मेले में लगाई गई फूलों की प्रदर्शनी को जज करने पहुंचे कृषि विभाग के सेवानिवृत्त संतोष ने बताया कि इस बार फूलों के मेला में बहुत प्रकार की वैराईटी आई हुई है जिन्हें प्रतिभागियों ने बखूबी तैयार किया है इसलिये कम्पटीशन बहुत कठिन है उन्हें जज करने में भी बहुत कुछ देखना पड रहा है। पुष्प मेले का आयोजन करवाने वाले हुडा विभाग के एक्सईन से बात की गई तो उन्होंने बताया कि करीब 18 सौ लोगों ने पंजीकरण करवाया था जिसमें से सवा सौ लोगों को मौका मिला है, जो कि अपने अपने फूलों को लेकर मेले मे पहुंचे हैं, इस तरह के पुष्प मेले का उद्देश्य लोगों को फूलों की वैराईटियों से अवगत करवाना है।

Related posts

मुंझेड़ी में बदमाशों भंवर सिंह पर पहले कुल्हाड़ी से किया हमला फिर उस पर गोलियों की बरसात कर दी,मौत

Ajit Sinha

55 वर्षीय पुलिसकर्मी ने फरीदाबाद से बाघा बॉर्डर तक साइकिल से यात्रा करके पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Ajit Sinha

निकिता तोमर के हत्यारों को 5 महीने से दो दिन पहले हुई सजा के ऐलान से लोगों में कानून का विश्वास बढ़ेगा- अनिल विज    

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x