Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ हरियाणा

ई.एस.आई.सी. के ब्रांच मैनेजर विनोद कुमार को 11000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों विजिलैंस एंव एसीबी की टीम ने धर दबोचा।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, रोहतक द्वारा शिकायतकर्ता की शिकायत पर कार्रवाई  करते हुए आज गुरुवार को भ्रष्टाचार के एक मामले में  विनोद कुमार, ब्रांच मैनेजर ई.एस.आई.सी. (राज्य कर्मचारी बीमा निगम) राई, जिला सोनीपत को शिकायतकर्ता से 11000/- (ग्यारह हजार रुपये) नकद बतौर रिश्वत लेते कार्यालय ई.एस.आई.सी. (राज्य कर्मचारी बीमा निगम) राई, जिला सोनीपत से रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया तथा आरोपित  विनोद कुमार, ब्रांच मैनेजर  के विरूद्ध एफआईआर संख्या 28 दिनांक 28.8. 2025 धारा 7 पीसी एक्ट थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, रोहतक में दर्ज किया गया है।

शिकायतकर्ता द्वारा आरोप लगाया है कि वह फर्म खेमचन्द इटरप्राईजिज,सोनीपत में कार्य करता है। उनकी फर्म सोनीपत में अन्य फैक्टरियो की डिमांड पर उन को मैनपावर/लेबर की सप्लाई देने का काम करती है। यदि उनकी उपरोक्त फर्म द्वारा फैक्ट्रियों  को उपलब्ध करवाए गए किसी वर्कर को कार्य करते समय चोट लगती या उसकी मृत्यु हो जाती है तो उस वर्कर को सरकारी सुविधाओं का लाभ दिलाने के लिए उनकी फर्म ऑनलाईन ई.एस.आई.सी.की वेबसाइट पर दुर्घटना बारे रिपोर्ट दर्ज की जाती है।

दिनांक 25.6.2025 व 30.6.2025 को उनकी फर्म खेमचंद इंटरप्राइजेज, सोनीपत द्वारा डेन ब्लॉक कंपनी सोनीपत को उपलब्ध करवाए गए 2 वर्करों को फैक्ट्री मेें काम करते समय चोट लगने पर उनकी फर्म द्वारा ई.एस.आई.सी. साइट पर ऑनलाइन दुर्घटना बारे रिपोर्ट दर्ज की गई थी। वर्करो की दुर्घटना रिपोर्ट मंजूर करने की एवज में विनोद कुमार, ब्रांच मैनेजर, ई.एस.आई.सी. (राज्य कर्मचारी बीमा निगम) राई, जिला सोनीपत द्वारा उससे 16000/-रुपये बतौर रिश्वत की मांग की गई। इस सम्बन्ध में उनके द्वारा आरोपित  विनोद कुमार को 5000/- रुपये नकद पहले ही दिए जा चुके है। अब आरोपित  विनोद कुमार  द्वारा शिकायतकर्ता से बकाया 11000/-रुपये नकद रिश्वत की मांग की जा रही है।  

Related posts

NIA द्वारा घोषित 1 लाख रुपयों का ईनामी, कौशल गैंग का मुख्य सदस्य व कुख्यात अंतर्राज्यीय बदमाश संदीप उर्फ़ बंदर गिरफ्तार

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: परिजनों के साथ सो रहे 12 वीं के छात्र की घर में घुसकर अज्ञात शख्स ने धारदार हथियार मार कर की हत्या।

Ajit Sinha

20 लोगों से अब तक 20 लाख रूपए की ठगी करने वाले तीन ठगों को दिल्ली के पीएस बवाना पुलिस ने अरेस्ट किया हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x