Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

थार गाड़ी से टक्कर में हुई महिला की मौत, आरोपित सचिन थार गाड़ी सहित पकड़ा गया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: थाना बीपीटीपी इलाके में थार गाड़ी से जोरदार टक्कर मार कर फरार होने वाले थार गाडी के चालक को गिरफ्तार किया है , जिसका नाम सचिन है, और पुलिस ने थार गाड़ी को बरामद कर लिया है। इस गाडी से हुई जोरदार टक्कर में एक महिला की मौत हो गई , जो शिकायतकर्ता की मां थी। इस संबंध में थाना बीपीटीपी में कानून की उचित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।  

पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि  थाना बीपीटीपी में अरूण निवासी बाईपास रोड बडोली, फरीदाबाद ने एक शिकायत दी जिसमें आरोप लगाया कि उसकी मां सेक्टर-9 से काम करके वापिस आ रही थी तभी एक तेज गति से आ रही गाड़ी ने उसकी मां को टक्कर मार दी जिसमें उसकी मां की मृत्यु हो गई। जिस शिकायत पर थाना बी.पी.टी.पी. में मामला दर्ज किया गया है।

उनका कहना है कि  थाना बी.पी.टी.पी. की टीम ने सचिन निवासी  तिगांव को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपित  लापरवाही और तेज रफ्तार से गाड़ी चला रहा था जिससे महिला को टक्कर लग गई। पुलिस द्वारा थार को कब्जा में लेकर  आरोपित  के खिलाफ कार्रवाई की गई।

Related posts

चाकू की नोंक  पर बदमाशों ने कैश वैन से लूटे 80 लाख, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: सोमवार को कोविड-19 के 219 मामले पॉजिटिव आए- उपायुक्त जितेंद्र यादव

Ajit Sinha

आरजू और अनमोल बिश्नोई -हेरी बॉक्सर गैंग के पांच खूंखार शूटरों को दिल्ली पुलिस की विशेष प्रकोष्ठ ने किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x