Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ हरियाणा

आत्महत्या केस में फंसाने की धमकी देकर रिश्वत मांगने वाला रेलवे पुलिस हांसी का इंचार्ज व सब इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह पकड़ा गया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: दोस्त के द्वारा किए गए आत्महत्या के मामले में फंसाने की धमकी देकर 20 से 30 हजार रुपए रिश्वत मांगने के मामले में हरियाणा विजिलेंस एवं एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने आज रेलवे पुलिस हांसी के इंचार्ज व सब इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया है। दिनांक 13 जुलाई 2025 को संदीप ने रेल के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली थी। इसी आत्महत्या के केस में मृतक संदीप के दोस्त को फंसाने की धमकी देकर रिश्वत की मांग की गई थी।    

शिकायकर्ता ने विजिलैंस एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, हिसार को दी गई अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि उसके दोस्त सन्दीप निवासी गांव मय्यड जिला हिसार ने दिनांक 13 जुलाई 2025 को गांव मय्यड के पास रेलवे लाईन पर गाड़ी के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली थी। गत 15 अगस्त 2025 को एस.आई. निरीक्षक महेन्द्र सिंह, इंचार्ज रेलवे पुलिस चौंकी हांसी का शिकायतकर्ता के एक अन्य दोस्त सोमबीर के पास फोन आया कि आप रेलवे पुलिस चौंकी हांसी में आ जाओ, आपसे संदीप द्वारा दिनांक 13.7.2025 को की गई आत्महत्या के सम्बन्ध में पूछताछ करनी है।
   
गत 16 अगस्त 2025 को वह अपने दोस्त सोमबीर के साथ उप निरीक्षक महेन्द्र को रेलवे पुलिस चौंकी हांसी मे मिला। उप निरीक्षक महेन्द्र सिंह द्वारा उसे चौकी से बाहर बुलाकर कहा कि यह मामला बड़ा है, इसमें 20/30 हजार रुपए  लगेगे। इस पर उसके द्वारा उप निरीक्षक महेन्द्र सिंह  को कहा गया कि मै इस बारे अपने दोस्त सोमबीर व उसकी मां से बातचीत करके आपको बता दूंगा। उसके द्वारा उप निरीक्षक महेन्द्र सिंह को मांगी गई रिश्वत राशि को कम करने बारे अनुरोध पर आज गुरुवार 21 अगस्त 2025 को उसके पास आरोपित उप निरीक्षक महेन्द्र सिंह का दोबारा फोन आया और उसने कहा कि अगर आज आप 15,000/-रुपए  नकद रिश्वत राशि नहीं देते हो तो मै तुम्हारे दोस्त सोमबीर को  संदीप द्वारा की गई आत्महत्या मामले में फंसा देगा।

Related posts

हरियाणा में प्राईवेट सिक्योरिटी एजेंसी लाइसेंसधारकों का आंकड़ा पहुंचा 1000 पार-एडीजीपी विर्क

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा बीजेपी ने की महत्वपूर्ण संगठनात्मक नियुक्तियां-ॐ प्रकाश धनखड़

Ajit Sinha

दिल्ली के कुख्यात ठक-ठक गिरोह के एक फरार सदस्य, जो गोरखपुर, उत्तर प्रदेश के दो मामलों में वांछित था, पकड़ा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x