Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ हरियाणा

ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल 7 जिलों के 188 गांवों में खरीफ 2025 के लिए 31 अगस्त तक खुला रहेगा

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:हरियाणा राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल 31 अगस्त तक खुला रखने का निर्णय लिया है। ताकि अत्याधिक बारिश के चलते बाढ़ की स्थिति से प्रभावित प्रदेश के 7 जिलों के 188 गांवों के किसान फसल क्षति के दावे दर्ज कर सकें।इस संबंध में जानकारी देते हुए विभाग के एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि बुधवार शाम को जिला उपायुक्तों से प्राप्त रिपोर्टों के अनुसार, हिसार के 85 गांव प्रभावित हैं,इसके बाद भिवानी के 43, रोहतक के 21 और पलवल के 17 गांव शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, चरखी दादरी के 13 गांव, रेवाड़ी के 7 गांव और सिरसा के 2 गांवों के लिए भी पोर्टल उपलब्ध कराया गया है।प्रवक्ता ने आगे बताया कि जिला राजस्व अधिकारी/अधिकारियों द्वारा ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर प्राप्त दावों का सत्यापन किया जाएगा और आंकलन के आधार पर निर्धारित मानकों के अनुसार मुआवजा जारी किया जाएगा। प्रवक्ता ने किसानों से अपील की कि वे अपनी फसल क्षति का पंजीकरण जल्द से जल्द कराएं।

Related posts

हरियाणा पुलिस 2021 में ’क्षेत्रीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र’ करेगी स्थापित-डीजीपी 

Ajit Sinha

फरीदाबाद: कांग्रेस पूर्व सांसद अवतार भड़ाना के होली मिलन समरोह में प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर पहुंचे, भूपेंद्र सिंह हुड्डा गुट दूरी बनाए रखा।

Ajit Sinha

फरीदाबाद एंटी करप्शन ब्यूरो की कार्रवाई: 20000 रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार हुआ पुलिस जांच अधिकारी।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x