Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: एक थाने में तैनात मुख्य सिपाही 5000 रुपए रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया, एएसआई फरार हो गया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, करनाल की टीम ने आज शिकायतकर्ता की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए मुख्य सिपाही बलराम न. 1585 / सोनीपत थाना सदर गोहाना, जिला सोनीपत, हरियाणा को शिकायतकर्ता से 5,000/- (पांच हजार) रुपए नकद रिश्वत लेते थाना सदर गोहाना जिला सोनीपत से रंगे हाथों गिरफतार किया है तथा इस सम्बन्ध में आरोपित  मुख्य सिपाही बलराम थाना शहर गोहाना व ए.एस.आई. विकास कुमार सीआईए.- गोहाना के विरुद्ध मुकदमा संख्या 27 दिनांक 19.8.2025 धारा 7,7 ए पी.सी. एक्ट 1988 व 61(2) के भारतीय न्याय संहिता 2023 तहत थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, रोहतक में दर्ज किया गया। इस प्रकरण में आरोपित  ए.एस.आई. विकास कुमार उपरोक्त अभी फरार है।

शिकायतकर्ता ने राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, करनाल को दी गई अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उसके भाई दीपक के विरुद्ध मुकदमा न. 282/2025,थाना शहर गोहाना जिला सोनीपत में दर्ज है। इस मुकदमा  में उसका भाई सोनीपत जेल में बंद है। इस मुकदमा की तफ्तीश गोहाना जिला सोनीपत में तैनात तफतीशी अधिकारी एएसआई. विकास कुमार द्वारा की जा रही है। उसके दोस्त ने उसे बताया कि मुख्य सिपाही बलराम, सदर थाना गोहाना उसका जानकार है। वह और उसका दोस्त मुख्य सिपाही बलराम उपरोक्त से मिले। मुख्य सिपाही बलराम ने उनको कहा कि एएसआई. विकास कुमार उसका जानकार है। मै तुम्हारा काम करवा दुँगा। मुख्य सिपाही बलराम द्वारा हमारे सामने एएसआई. विकास कुमार से फोन पर भी बातचीत की गई तथा उसने हमें एएसआई. विकास उपरोक्त से मिलने बारे कहा।
        
दिनांक 13.8.2025 को एएसआई. विकास कुमार द्वारा उन्हे सी.आई.ए.स्टाफ गोहाना में बुलाया गया। एएसआई. विकास कुमार द्वारा उन्हे कहा गया कि मै तुम्हारे भाई के विरुद्ध दर्ज मुकदमा  में चालान जल्दी न्यायालय में पेश कर दुँगा तथा आपके भाई की जमानत जल्दी हो जाएगी। इसकी एवज में ए.एस.आई. विकास कुमार  द्वारा शिकायतकर्ता से 50 हजार रू. नकद बतौर रिश्वत की मांग गई। शिकायतकर्ता के अनुरोध करने पर ए.एस.आई. विकास कुमार द्वारा 25,000/-रुपए  नकद रिश्वत राशि लेने बारे सहमति दी गई तथा उससे कहा कि आप इस सम्बन्ध में मुख्य सिपाही बलराम थाना सदर गोहाना से मिल लेना। उसकी इस सम्बन्ध में मुख्य सिपाही बलराम से बात हो गई है। आरोपित ए.एस.आई. विकास के कहे अनुसार वह मुख्य सिपाही बलराम से मिला तो उसके द्वारा ए.एस.आई. विकास कुमार द्वारा शिकायतकर्ता से मांगी गई 25,000/- नकद रिश्वत राशि में से 20,000/- रूपये शिकायतकर्ता द्वारा आरोपित  मुख्य सिपाही बलराम के जानकार अनिल कुमार पुत्र रोहताश निवासी राजीव नगर, गुरुग्राम के बैंक खाता में गूगल पे के माध्यम से डलवाए गए। अब आरोपित मुख्य सिपाही बलराम उससे बकाया 5,000/- रूपये नकद रिश्वत की मांग कर रहा है।

Related posts

चैन स्नैचरों पर भारी पड़ी महिला, लोगों के साथ मिल कर दोनों बदमाशों पकड किया पुलिस के हवाले, लुटे हुए 7 मोबाइल फोन बरामद    

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: आज के दौर में बेटियां असहाय नहीं, देश और प्रदेश की शान हैं: नायब सैनी

Ajit Sinha

हिसार : दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने आज तुरंत प्रभाव से 3 पीए को प्रमोशन के बाद नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x