Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

मानसिक तनाव और प्रेशर के कारण, शारदा यूनिवर्सिटी के बीटेक छात्र नॉलेज पार्क हॉस्टल में फांसी लगाकर की आत्महत्या।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
ग्रेटर नोएडा के शारदा यूनिवर्सिटी के बीटेक छात्र शिवम डे ने 15 अगस्त की रात नॉलेज पार्क हॉस्टल में चादर से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली! थाना नालेज पार्क पुलिस ने छात्र के शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरकर शव को  पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया  है। पुलिस अधिकारियों और फॉरेंसिक टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया है जहां सुसाइड नोट मिला है जिसमे  तनाव और दबाव के कारण सुसाइड करने की बात कही गई और इसके लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया गया है, पुलिस ने मामले जांच शुरू कर दी है  

शारदा यूनिवर्सिटी के बीटेक छात्र शिवम डे ने सुसाइड नोट लिखा है… जब आप यह पढ़ रहे होंगे मैं मृत हो चुका होगा। मेरी मौत का यह निर्णय मेरा है इसमें कोई और शामिल नहीं है।… यह दुनिया मेरे लिए नहीं है। मैं किसी काम का नहीं हूं.. मैं पुलिस से भी अनुरोध करता हूं कि मेरी मृत्यु के लिए किसी को जिम्मेदार न माना जाए… उन सभी लोगों से क्षमा चाहता हूं जो मुझे प्यार करते थे,  सॉरी.. बाबा मां आपके ओल्ड एज  में आपका मदद नहीं कर पाया मैं और तनाव और प्रेशर को झेल नहीं पा रहा था… लोगों को डरने की आवश्यकता नहीं है मैं अपने मृत्यु के बाद किसी का पीछा नहीं करूंगा।…. सुसाइड नोट मिलने के बाद शिवम डे पिता आहत है, उनका कहना है कि यूनिवर्सिटी, जब जो फीस ले रहे रही,  उनकी प्रिस्पॉन्सिविटी बनती है की घर पर इन्फॉर्म करे या लोकल गार्जियन को इन्फॉर्म करे कि शिवम इतने सालों से क्या इतने दिनों से वो कॉलेज नहीं पहुंच रहा है.

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि थाना नॉलेज पार्क को निजी अस्पताल से मेमो से सूचना मिली थी, कि नॉलेज पार्क के एक हॉस्टल में रहने वाले बीटेक के 24 साल के छात्र शिवम डे ने हॉस्टल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इस सूचना पर थाना पुलिस द्वारा हॉस्पिटल पहुँचकर पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए  भेजा गया है। पुलिस अधिकारीगण व फॉरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। मृतक के परिजन मौके पर मौजूद है। अन्य कार्रवाई  की जा रही है।

Related posts

दिल्ली पुलिस ने शहरव्यापी साइबर सुरक्षा अभियान में वरिष्ठ नागरिकों को ‘डिजिटल गिरफ्तारी’ पर संवेदनशील बनाया।

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस ने महज 3 दिन में सुलझाई लूट की वारदात,दोस्त ही निकला मुख्य आरोपी, पांच को किया गिरफ्तार

Ajit Sinha

कलर प्रिंटर के माध्यम से नकली नोट छापने वाला एक शख्स अरेस्ट , दूसरा फरार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x