Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: घर पर कब्जा और मारपीट करने के मामले में थाना कोतवाली पुलिस ने दो आरोपितों को किया अरेस्ट।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : घर पर कब्ज़ा व मारपीट करने के मामले में थाना कोतवाली की पुलिस टीम ने आज शनिवार को दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपितों के नाम उदय उम्र 40 वर्ष व विनोद उम्र 44 वर्ष निवासी गांव छायंसा फरीदाबाद है। आरोपितों ने अपने साथियों के संग गत 13 अगस्त 2025 को घर पर कब्ज़ा करने की कोशिश की थी। पुलिस ने दोनों आरोपितों को जिला अदालत के सम्मुख पेश किया जहां से उसे नीमका जेल भेज दिया है।

पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि थाना कोतवाली में गुरूचरन निवासी एन.आई.टी फरीदाबाद ने शिकायत दी, जिसमें आरोप लगाया कि गत 13 अगस्त को उसके पडोसी ने बताया कि कुछ लोग उसके घर का ताला तोड रहे है और सामान उठा कर ले जा रहे है। जब वह अपनी दुकान पर काम करने वाले दो लडको के साथ घर पहुंचा तो देखा 5/6 लोग उसके घर में घुसे हुए थे और जब उनसे बात करने की कोशिश की तो उन्होंने हमला कर मारपीट की। जिस शिकायत पर थाना कोतवाली में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।उनका कहना है कि कार्रवाई करते हुए थाना कोतवाली की पुलिस टीम ने उदय (40) व विनोद (44) निवासी गांव छांयसा फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपित उदय का शिकायतकर्ता गुरुचरण के साथ घर को लेकर विवाद चल रहा था। जिसके लिए वह अपने साथी विनोद व अन्य के साथ मकान पर कब्जा करने के लिए गया था। जब शिकायतकर्ता वहां पहुंचा तो उन्होंने उस पर हमला कर मारपीट की। आरोपितों को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।

Related posts

फरीदाबाद : लखन कुमार सिंगला ने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के कोर्डिनेशन कमेटी के चेयरमैन बनने के बाद. पहले कार्यकर्ता सम्मेलन में की भागीदारी

Ajit Sinha

फरीदाबाद: जननायक जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष व उनके अन्य साथियों पर लाठी – डंडों से जानलेवा हमला करने वाले 3 लोग पकड़े गए।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: सूरजकुंड रोड स्थित बैंकेट हॉल को शादी के लिए बुक कराया तो फसोगे, फारेस्ट विभाग ने तीसरे दिन जारी रखी तोड़फोड़।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x