Athrav – Online News Portal
दिल्ली

दिल्ली: हुमायूं के मकबरे के पास दरगाह शरीफ पट्टे शाह में छत गिरने से 6 की मौत, 11 बचाए गए।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
दिल्ली:निज़ामुद्दीन इलाके में हुमायूँ के मकबरे के पास स्थित दरगाह शरीफ पत्ते शाह में, दरगाह परिसर में एक कमरे की छत गिरने के बाद, एनडीआरएफ के जवान तलाशी अभियान चला रहे हैं। पुलिस और दमकल विभाग के कर्मचारी भी मौजूद हैं। अब तक, घटनास्थल से 11 लोगों को बचाया गया है।

दिल्ली: दरगाह शरीफ पत्ते शाह परिसर में छत गिरने की घटना पर संयुक्त सीपी संजय जैन का कहना है, “10 लोगों को बचाया गया और एम्स ट्रॉमा सेंटर और एलएनजेपी भेजा गया। 10 लोगों में से, एम्स ट्रॉमा सेंटर में पांच लोगों की मृत्यु हो गई है। बचाव अभियान पूरा हो चुका है।”

दिल्ली: दरगाह शरीफ पत्ते शाह परिसर में छत गिरने की घटना पर, जिला मजिस्ट्रेट दक्षिण-पूर्व दिल्ली, डॉ. श्रवण बगारिया का कहना है, “इस घटना में छह लोगों की जान चली गई है…यह जांच का विषय है और अगर कोई एएसआई स्थल में अवैध रूप से रह रहा था तो कार्रवाई की जाएगी…”

दिल्ली: दरगाह शरीफ पत्ते शाह परिसर में छत गिरने की घटना पर, दिल्ली आप अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज का कहना है, “…लोग कह रहे हैं कि शाम लगभग 4 बजे बारिश हो रही थी, और आसपास पानी जमा होने के कारण छत गिर गई। इस घटना में छह लोगों की मौत हो गई है, कुछ को एम्स ले जाया गया है, और एक व्यक्ति को आरएमएल अस्पताल ले जाया गया है।”दिल्ली में बारिश की वजह से कहीं पेड़ गिर रहे हैं, कहीं खंभे गिर रहे हैं, ये बहुत दुखद है। प्रशासन से हमारी बस यही गुजारिश है कि वो अपना काम ठीक से करें… हम सरकार से कह रहे हैं कि सिर्फ बातों से काम नहीं चलेगा, मुख्यमंत्री को ज़मीनी स्तर पर कार्रवाई करनी होगी…

Related posts

अगस्त क्रांति के नायकों के बलिदान को नयी पीढी़ को अवगत कराने की जरूरत–ज्ञानेन्द्र रावत

Ajit Sinha

कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी केरल के वायनाड से लड़ेंगी लोकसभा चुनाव, पोस्टर लगे।

Ajit Sinha

कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी ने आज “टास्क फोर्स -2024” का गठन किया-लिस्ट पढ़े

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x