Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

कैब सफर अब खतरनाक और खौफनाक होता जा रहा है, कैब में खौफनाक पल का वीडियो वायरल होने पुलिस ने किया ड्राइवर को अरेस्ट।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
यू तो कैब कंपनियों लोगों को सुरक्षित और सुविधाजनक सफर का वादा करती हैं, लेकिन ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहने वाले संजय मोहन और उनके परिवार ने गत 14 तारीख गुरुवार को कैब में जो खौफनाक पल बिताए, उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। पुलिस ने भी इस मामले में स्वत: संज्ञान लेकर कार्रवाई की है, ड्राइवर को गिरफ्तार कर,  जुर्माना लगाने के साथ ही कैब सीज किया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए दो वीडियो में देखा जा सकता है कि कैब में सवार संजय मोहन का परिवार कैब ड्राइवर से गाड़ी रोकने की गुहार लगा रहा  है मिन्नते कर रहा है लेकिन कैब ड्राइवर लगातार तेज रफ्तार में गाड़ी को भगाया  जा रहा है। कैब में गुजरे इन खौफनाक पलों को संजय मोहन ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड किया,  जो अब सोशल मीडिया पर वायरल है। सेंट्रल नोएडा के डीपी शक्ति मोहन अवस्थी कहते हैं कि हमने वायरल वीडियो का स्वत संज्ञान लेकर त्वरित कार्रवाई की है और कैब ड्राइवर नासिम पुत्र शफी मोहम्मद को सहारा कट से गिरफ्तार किया गया है।जुर्माना भी लगाया गया है और गाड़ी सीज भी किया गया है।

नोएडा में कैब के ड्राइवरो द्वारा की गई इस तरह की बदसलूकी और लापरवाही का पहला मामला नहीं है. इससे पहले भी नोएडा में 59 साल के शख्स राकेश अरोड़ा की सड़क हादसे में मौत हो गई। तब परिवार वालों का आरोप था,  कि आईफोन पर आए क्रैश मैसेज के ज़रिए पता चला कि उनके पिता का एक्सीडेंट हो गया है। उबर की तरफ से उन्हें कोई जानकारी तक नहीं दी गई।

Related posts

सिल्वर जुबली मेगा हेल्थ मेले में की गई 1220 लोगों की जांच, 20 से ज्यादा कंपनियों ने किया दवाओं का वितरण

Ajit Sinha

प्रिंसिपल का बेटा व उसका दोस्त नकली नोट छापने के जुर्म में गिरफ्तार, 1:20 करोड़ के नकली नोट बरामद।

Ajit Sinha

कुख्यात बदमाशों की आर्थिक रूप से कमर तोड़ने के लिए गैंगस्टर एक्ट में दो आरोपितों  की 6.10 करोड़ की संपत्ति जब्त

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x