Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ हरियाणा हाइलाइट्स

हरियाणा, पंजाब के मुख्यमंत्रियों के बीच पिछली बैठक से एक कदम आगे बढकर सकारात्मक माहौल में हुई चर्चा – सीएम

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सी आर पाटिल की अध्यक्षता में आज श्रम शक्ति भवन नई दिल्ली में हरियाणा एवं पंजाब के मुख्यमंत्रियों के साथ पानी के मुद्दे को लेकर सौहार्दपूर्ण माहौल में बातचीत हुई। बैठक के बाद मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि यह काफी लम्बे समय से चला आ रहा विषय है। इसको लेकर 9 जुलाई को भी बैठक आयोजित हुई थी जिसमें काफी सकारात्मक चर्चा हुई। इस बार भी एक कदम आगे बढ़कर सकारात्मक वातावरण में चर्चा हुई है।  मुख्यमंत्री ने कहा कि 13 अगस्त को सर्वोच्च न्यायालय में पॉजिटिव तरीके से जवाब दिया जाएगा। हमें पूरा विश्वास है कि इस विषय  का बेहतर हल निकलेगा। एक अन्य प्रश्न के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि इण्डस ट्रीटी सैकेण्डरी विषय है जिसमें राजस्थान को भी पानी मिलेगा। बैठक में केंद्रीय सचिव  देबाश्री मुखर्जी, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव  राजेश खुल्लर, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग अग्रवाल सहित सिंचाई विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।  

Related posts

हरियाणा पुलिस ने आज  दिल्ली पुलिस के दो मोस्ट वांटेड अपराधियों को जिला सोनीपत से किया गिरफ्तार। 

Ajit Sinha

लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर आरबीएस इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के निदेशक व दो कर्मचारियों पर केस दर्ज: डीसी

Ajit Sinha

भाजपा ओबीसी मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 8 नवम्बर को पंचकूला में

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x