Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौलीआज बीजेपी नेत्री अनीता शर्मा के निवास पर पहुंचे, सास बसंती देवी को दी श्रद्धांजलि।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने आज सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा, फरीदाबाद की पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीमती अनीता शर्मा ने निवास मकान नंबर -1519 ग्रीन फील्ड कॉलोनी , फरीदाबाद पर पहुंचे। और उनके दुःख में शामिल हुए। बीजेपी महिला मोर्चा की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती अनीता शर्मा की सास स्वर्गीय बसंती देवी को बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। स्वर्गीय बसंती देवी की दिनांक 29 जुलाई 2025 को इलाज के दौरान देहांत हो गई थी। वह गंभीर बीमारी से ग्रसित थी,और उनकी श्रद्धांजलि सभा 6 अगस्त 2025 को होगी, समय सायं 4 से 5 बजे तक चलेगी।

स्वर्गीय बसंती देवी अपने पीछे पुत्र नारायण शर्मा, पुत्रवधु श्रीमती अनीता शर्मा, पुत्र हरी ॐ शर्मा, पुत्रवधू रेखा शर्मा, पुत्र अजय शर्मा,पुत्रवधु सोनिया शर्मा, पुत्री कोमल, दामाद कृष्ण कुमार व पुत्री निम्मी शर्मा , दामाद सुधीर भारद्वाज सहित पोते -पोतियों , नाती -नतनियों से हरा भरा परिवार छोड़ गए हैं। अब तक बीजेपी नेत्री अनीता शर्मा के इस दुख में केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, नगर निगम की मेयर प्रवीण बत्रा जोशी, संदीप जोशी, अजय गौड़ ,पूर्व एमएलए टेक चंद शर्मा, एमएलए मूल चंद शर्मा, एनआईटी से एमएलए सतीश भागना,पूर्व एमएलए दीपक मंगला, पूर्व मंत्री श्रीमती सीमा त्रिखा, बीजेपी के जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल , बल्लभगढ़ बीजेपी के जिला अध्यक्ष सोहन पाल छोकर, बिट्टू बजरंगी, पार्षद वीरेंद्र भड़ाना , जगविजय लोधी , बीजेपी के प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पुनिया, वरिष्ठ पत्रकार अजीत सिन्हा, सुनील गौड़ के अलावा कई राजनितिक एवं सामाजिक संगठनों के लोग शामिल हुए।

Related posts

फरीदाबाद : आठ करोड़ रूपए की लागत से बनने वाली आरएमसी सड़कों के निर्माण कार्य का नारियल फोड़ किया उद्घाटन, कृष्णपाल गुर्जर।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:एक नवजात बच्ची लावारिश अवस्था में मलेरना रोड की झाड़ियों से पुलिस को मिली हैं।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: सरकारी कॉलेजो में 20% सीटें बढ़ाने को लेकर एनएसयूआई ने फूंका शिक्षा मंत्री का पुतला !

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x