Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा प्रदेश में आईएएस बने 15 एचसीएस अधिकारी।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: भारत सरकार के कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय ने हरियाणा सिविल सेवा (एचसीएस) के 15 अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में नियुक्त करने की घोषणा की है। ये नियुक्तियाँ वर्ष 2021, 2022, 2023 और 2024 की चयन सूचियों के लिए निर्धारित रिक्तियों पर की गई हैं।ये नियुक्तियां हरियाणा सरकार के परामर्श से भारतीय प्रशासनिक सेवा (भर्ती) नियम, 1954 और अन्य संबंधित विनियमों के अनुसार की गई हैं। नवनियुक्त अधिकारियों को अगले आदेश तक प्रोबेशन पर हरियाणा कैडर आवंटित किया गया है।

इनमें विवेक पदम सिंह तथा डॉ. मुनीश नागपाल को वर्ष 2021 का बैच , महेंद्र पाल, सतपाल शर्मा तथा सुशील कुमार-1को वर्ष 2022 का बैच ,  श्रीमती वर्षा खांगवाल,  वीरेंद्र सिंह सहरावत, सत्येन्द्र दूहन, श्रीमती मनिता मलिक,  सतबीर सिंह, श्रीमती अमृता सिंह, योगेश कुमार एवं श्रीमती वंदना दिसोदिया को वर्ष 2023 का बैच और  जयदीप कुमार एवं समवर्तक सिंह खांगवाल को वर्ष 2024 का बैच  दिया गया है।

Related posts

हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने खनन निरीक्षक मोहित को ₹150000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों किया गिरफ्तार

Ajit Sinha

हरियाणा: डीजीपी अजय सिंघल ने पत्नी संग माता मनसा देवी मंदिर में किया विशेष हवन, प्रदेश की शांति-सुरक्षा के लिए मांगी आशीर्वाद

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा पुलिस, 53 कमांडो की टीमों के 424 पुलिस के जवान उतरे फील्ड में, प्रत्येक टीम में होंगे 8 कमांडो

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x