Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: म्युनिस्पिल कारपोरेशन ईम्पलाईज फैडरेशन के चौथी बार प्रधान बने रमेश कुमार जागलान

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: म्युनिस्पिल कारपोरेशन ईम्पलाईज फैडरेशन, फरीदाबाद प्रधान पद के लिए आज शुक्रवार को यहां नगर निगम मुख्यालय के प्रांगण में हुए चुनाव में रमेश कुमार जागलान को प्रधान पद पर चुन लिया गया जो कि लगातार चौथी बार प्रधान बने हैं। उन्होंने प्रतिद्वन्दी उम्मीदवार अतर सिंह भड़ाना को हरा कर के यह जीत हासिल की। फेडरेशन के संस्थापक महासचिव रतन लाल रोहिल्ला की देखरेख में रिटायर्ड कर्मचारी संघ एम.सी.एफ. के प्रधान शाहाबीर खान, फैडरेशन के नेता रण सिंह भड़ाना व दशरथ कुमार रेढ़ू आदि नेताओं की चुनाव कमेटी ने यह मतदान प्रक्रिया संपन्न करवाई।

फैडरेशन से संबधित कार्यालय कर्मचारी यूनियन, उद्यान विभाग कर्मचारी यूनियन, माली यूनियन व वाहन चालक यूनियन के निर्वाचक मंडल ने गुप्त मतदान से यह निर्वाचन किया। रोहिल्ला सहित अन्य सभी नेताओं ने चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्वक संपन्न होने पर निगम के कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर निगम के सैंकड़ों कर्मचारियों ने नवनिर्वाचित प्रधान रमेश कुमार जागलान को शुभकामनाएं और बधाई देते हुए उम्मीद जाहिर की है कि वे कर्मचारियों की उम्मीदों पर निश्चित तौर से खरे उतरेंगे।

इधर निर्वाचित प्रधान रमेश कुमार जागलान ने नगर निगम के हजारों कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि निगम कर्मचारियों की व्यापक एकता कायम करते हुए न केवल कर्मियों की समस्याओं के निवारण के लिए संघर्ष करेंगे बल्कि सांझी मांगों के लिए प्रदेश के कर्मचारी संगठनों के द्वारा किए जाने वाले हर संघर्ष की मजबूती के लिए काम करेंगे। उन्होंने यह भी एलान किया कि निगम के आर्थिक तंत्र को मजबूत करने के लिए भी उनकी यूनियन प्रशासन को समुचित सुझाव देंगी जिससे कि नागरिकों व कर्मचारियों को राहत मिल सके।

Related posts

ओयो होटल के चौथे मंजिल पर बने एक कमरे में मिली पति-पत्नी की लाश,मची सनसनी।

Ajit Sinha

पलवल: सडक़ों, गलियों, सरकारी भवनों पर चुनाव से संबंधित प्रचार हेतू होर्डिंग्स, बैनर, पोस्टर लगाना मना : वैशाली सिंह

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: विधायक राजेश नागर के दबाव में गिड़गिड़ाया, ठेकेदार ने लिखित में मांगी डेढ़ महीने की मोहलत

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x