Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ राजनीतिक हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा में नायब नहीं, गायब सरकार है – दुष्यंत चौटाला

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने भाजपा सरकार पर बड़ा कटाक्ष करते हुए कहा है कि आज प्रदेश में “गायब सरकार” है और राज्य के हालात बेहद खराब है। उन्होंने कहा कि बदहाल कानून व्यवस्था को देखकर तो ऐसा लगता है कि पुलिस गायब है और गुंडे नायब है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि आम लोगों की सुरक्षा की सरकार को कोई चिंता नहीं है, क्योंकि सभी 22 जिलों में रोजाना बदमाश बेखौफ होकर बड़ी-बड़ी वारदातों को अंजाम दे रहे है और पुलिस कुछ नहीं कर रही है। वीरवार को पूर्व डिप्टी सीएम जींद दौरे के दौरान पत्रकारों से रूबरू थे।

दुष्यंत चौटाला ने यह भी कहा कि आज किसान को प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि खाद विक्रेताओं को नोटिस भेजकर ये पूछा जा रहा है कि दूसरे गांव के ठेके पर जमीन लेने वाले किसानों को खाद क्यों बेची गई ? पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार की खराब व्यवस्था के कारण किसानों को पहले से ही खाद की कमी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है और अब ऐसी नई-नई पाबंदियां लगाकर व्यापारियों के माध्यम से किसानों को तंग किया जा रहा है, जो कि भाजपा सरकार की किसान विरोधी नीतियों को दर्शाता है। वहीं दुष्यंत चौटाला ने कांग्रेस पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि आज कांग्रेस की स्थिति बेहद दयनीय है। उन्होंने कहा कि अब तक तो कांग्रेस विधानसभा में विपक्ष का नेता नहीं चुन पाई है और जिस हिसाब से कांग्रेस चल रही है, उस अनुसार चार साल तक भी वह विपक्ष का नेता नहीं बना पाएगी।

ऑपरेशन सिंदूर पर दुष्यंत चौटाला ने कहा कि ऑपरेशन सिन्दूर और पहलगाम आतंकी हमले पर संसद में बहुत अच्छी बहस हुई है और तथ्य भी रखे गए है, लेकिन सरकार पूरी बात बता नहीं पाई। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने युद्ध विराम की घोषणा क्यों की और पहलगाम में सुरक्षा में कैसे चूक हुई… इसपर सरकार ने स्पष्ट जवाब नहीं दिया। उन्होंने यह भी कहा कि कश्मीर और जम्मू में आतंकवाद बढ़ा है।

Related posts

फर्जी कंपनियां बनाकर विदेशो में काला धन भेजने वाले आरोपितों को पहुंचाया सलाखों के पीछे, अनुसंधान जारी, 700 करोड़ भेज चुके है।

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से पाँच आईएएस अधिकारियों के तबादले एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। 

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस के 63 सब-इंस्पेक्टरों को तुरंत प्रभाव से इंस्पेक्टर के पद पर पदोन्नत किया गया है: डीजीपी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x