Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: एक दिवसीय दौरे पर एनपीटीआई पहुंचा भूटान पावर सिस्टम ऑपरेटर कंपनी का प्रतिनिधि मंडल

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: विद्युत मंत्रालय भारत सरकार के राष्ट्रीय विद्युत प्रशिक्षण संस्थान (एनपीटीआई) कॉर्पोरेट कार्यालय सेक्टर-33 में भूटान से भूटान पावर सिस्टम ऑपरेटर कंपनी के चीफ मैनेजर उग्येन शेरिंग और सीईओ शेरुब सहित दर्जनों कर्मचारियों का एक प्रतिनिधिमंडल एक दिवसीय दौरे पर पहुंचा। भूटान से फरीदाबाद के एनपीटीआई कॉर्पोरेट कार्यालय पहुंचने पर महानिदेशक डॉ. तृप्ता ठाकुर ने प्रतिनिधि मंडल के सभी सदस्यों का स्वागत किया। भूटान पावर सिस्टम ऑपरेटर कंपनी पावर सेक्टर से जुड़े अपने कर्मचारियों को बेहतर स्तर की ट्रेनिंग देना चाहती है जिसके लिए प्रतिनिधि मंडल ने एनपीटीआई का दौरा किया है

जहां उनकी एक बैठक एनपीटीआई की महानिदेशक डॉ. तृप्ता ठाकुर एवं अन्य डायरेक्टरों के साथ हुई। जिसके पश्चात भूटान के प्रतिनिधि मंडल ने एनपीटीआई परिसर में 800 मेगावाट थर्मल पावर प्लांट सिम्युलेटर और सीसीजीटी सिम्युलेटर का दौरा किया और गहनता से जानकारी ली। क्योंकि इसकी ट्रेनिंग लेने के बाद कर्मचारी थर्मल पावर प्लांट के नियंत्रण और संचालन से पूरी तरह परिचित हो जाएगा।एनपीटीआई द्वारा अपने कॉर्पोरेट कार्यालय के साथ-साथ छह अन्य केंद्रों पर सिम्युलेटर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सिम्युलेटर, प्रशिक्षण ऑपरेटर को सामान्य, असामान्य या आपातकालीन परिचालन स्थितियों सहित इष्टतम निर्दिष्ट परिचालन स्थितियों के साथ सभी मॉड्यूल में कार्य करने में सक्षम बनाता है।

पावर सेक्टर में एनपीटीआई की ताकत माने जाने वाले सिम्युलेटर को देखने के बाद भूटान का प्रतिनिधि मंडल काफी खुश नजर आया। जल्द ही भूटान पावर सिस्टम ऑपरेटर कंपनी अपने कर्मचारियों को ट्रेनिंग के लिए फरीदाबाद कॉर्पोरेट कार्यालय एनपीटीआई भेज सकती है। एनपीटीआई की महानिदेशक डॉ. तृप्ता ठाकुर ने कहा कि एनपीटीआई अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अफगानिस्तान, बांग्लादेश, बेलारूस, भूटान, कंबोडिया, इक्वाडोर, इथियोपिया, इराक, केन्या, लीबिया, मलेशिया, मैक्सिको, म्यांमार, नेपाल, नाइजीरिया, ओमान, फिलीपींस, दक्षिण अमेरिका, श्रीलंका, सूडान, सीरिया, यूएई, जाम्बिया, जिम्बाब्वे आदि जैसे विभिन्न देशों के पेशेवरों को विद्युत क्षेत्र के विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दे चुका है

Related posts

फरीदाबाद: जमीनी स्तर पर फेल साबित हो रहा है भाजपा का स्वच्छता अभियान : नितिन सिंगला

Ajit Sinha

फरीदाबाद: स्वास्थ्य विभाग एवं सेंट्रल थाना की संयुक्त टीम का गुप्ता क्लीनिक हेल्थ सेंटर में छापा, फर्जी डॉक्टर अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: खाद्य एवं आपूर्ति राज्यमंत्री राजेश नागर ने आज भाजपा के अनेक वार्ड पार्षद उम्मीदवारों के नामांकन में बढ़ाया जोश।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x