Athrav – Online News Portal
अपराध पलवल

पलवल ब्रेकिंग: कातिलाना हमले के सनसनीखेज मामले में शामिल 4 आरोपितों को क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पलवल:दिनांक 17 मई 2025 को गांव करमन  में फायरिंग कर जानलेवा हमला में शामिल चार आरोपितों को क्राइम ब्रांच होडल ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपितों  के नाम सचिन, निवासी करमन,सुमित,निवासी बेढा पट्टी होडल, सतीश निवासी बेढा पट्टी होडल और कृष्ण निवासी बेढा पट्टी होडल, जिला पलवल है।

पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि शिकायतकर्ता समुंदर सिंह ने थाना होडल में दी अपनी शिकायत में बताया था कि 17 मई 2025 की रात करीब एक बजे के बीच वह अपनी दुकान, करमन बॉर्डर पर म्यूजिक सेंटर में मौजूद थे। उसी दौरान उनकी बेटी का फोन आया जिसने बताया कि सचिन, कृष्ण और उनके साथ दो अन्य लोग घर पर आकर गोली चला रहे हैं और गालियां दे रहे हैं।

समुंदर सिंह के मुताबिक, जैसे ही उनकी भाभी ओमवती गोली की आवाज सुनकर दरवाजे की तरफ आईं और दरवाजा खोला, तो हमलावरों ने सीधे ओमवती की तरफ गोली चलाई। ओमवती ने तुरंत मुख्य गेट बंद कर दिया, जिससे गोली गेट में लगी और वह बाल-बाल बच गईं। गेट बंद कर वह अपनी जान बचाकर अंदर भागीं। हमलावरों ने दूसरी गोली दूसरे दरवाजे में भी चलाई और कई हवाई फायर किए। जाते-जाते वे जान से मारने की धमकी देकर गए। होडल थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर दो नामजद समेत अज्ञात के विरुद्ध हत्या का प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया।दिनांक 19 जुलाई को सब इंस्पेक्टर ओम प्रकाश की विवेचना टीम ने वारदात में शामिल चार उपरोक्त आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।  वारदात में प्रयुक्त हथियार आदि बरामद करने हेतु आरोपितों को अदालत के सम्मुख कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। इस मामले में अन्य आरोपितों  की संलिप्तता बारे भी गहराई से जांच की जा रही है। वारदात से जुड़े किसी भी आरोपितों को बख्शा नहीं जाएगा।

Related posts

महिला से अवैध संबंध थे, शादी के बाद महिला से मिलाना बंद कर दिया, फिर ब्लैकमेल करने लगी, और उसने महिला की हत्या कर दी।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: संजय कॉलोनी, सेक्टर -23 में हुई रवि हत्याकांड में अपराध शाखा, सेक्टर -56 की टीम ने पांच आरोपितों को किए गिरफ्तार।

Ajit Sinha

दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने ऑनलाइन ब्लैकमेल करने व अवैध वसूली करने वाले एक रैकेट का किया पर्दाफाश, 6 अरेस्ट

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x