Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : बल्लभगढ़ क्राइम ब्रांच ने 55 लाख रूपए के ओप्पो मोबाइल कंपनी की 390 मोबाइल फोन के साथ एक चोर को किया गिरफ्तार।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद; मशहूर ओप्पो मोबाइल कंपनी के पिछले दिनों गायब हुए करीब दो करोड़ से ज्यादा के मोबाइल फोन के मामले में फरीदाबाद पुलिस ने 390 मोबाइल बरामद किए हैं जिसकी कीमत तक़रीबन 55 लाख रुपए बताई गई हैं। बरामद किए गए मोबाइल फोनो के साथ फोन गिरोह के सरगना को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस मामले में तीन आरोपी अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है जिन्हें पुलिस जल्द गिरफ्तार करने की बात कह रही है। करोड़ों रुपए के मोबाइल फोन इन आरोपियों ने दिल्ली में गुड़गांव में आधे दाम में बेच दिए थे।  पुलिस गिरफ्त में दिखाई दे रहा है यह मेवात के उजीना गांव में रहने वाला राकेश है जिसे आज बल्लभगढ़ क्राइम ब्रांच ने करोड़ों रुपए के मोबाइल फोन गायब करने के मामले में गिरफ्तार किया है। दरअसल ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर स्थित Oppo मोबाइल फोन कंपनी से 4400 महंगे फोन से भरी एक गाड़ी एनसीआर के लिए निकली थी। गाड़ी के ड्राइवर राकेश के मन में लालच आ गया और उसने अपने साथियों के साथ मिलकर इस गाड़ी से मोबाइल फोन गायब करने की योजना बना डाली। क्योंकि कंपनी की गाड़ी से दो बार मोबाइल फोन पहले भी गायब कर दिए थे जिसका किसी को भी पता नहीं चल पाया था। इससे उसका और जाएदा मनोबल बढ़ गया और इस वारदात को अंजाम दे डाला। लेकिन इस बार कंपनी ने नोएडा के सूरजपुर थाने में आईपीसी की धारा 407  के तहत मुकदमा  दर्ज करवा दिया था। इसलिए इस बार मामले का छुपना असंभव था। क्राइम ब्रांच बल्लभगढ़ गांव का कहना हैं कि राकेश चोरी की बाइक के साथ सोहना रोड टोल पर खड़ा हुआ है। पुलिस ने आरोपी राकेश को शक के आधार पर अपनी गिरफ्त में लेकर पूछताछ की तो उसने मोटरसाइकिल चोरी की दो घटनाओं को कबूल लिया तथा ओप्पो कंपनी मोबाइल केस को भी उसने अपने साथियों के साथ चोरी करना कबूल लिया। पुलिस की माने तो यह लोग इससे पहले भी दो बार मोबाइल से भरी गाड़ी से फोन चोरी कर चुके हैं लेकिन कंपनी ने इससे पहले कोई मुकदमा  दर्ज नहीं कराया था इसलिए इनके हौसले बढ़ गए और उन्होंने तीसरी बार घटना को अंजाम दिया। पुलिस की माने तो चोरी की बाइक खरीदने के मामले में यह दिल्ली पुलिस के पहले भी हफ्ते चढ़ चुका है जो 21 दिन की तिहाड़ जेल में सजा काट चुका है।वही, आरोपी राकेश की माने तो उसने अपने 6 साथियों के साथ इस घटना को अंजाम दिया था और वह फरीदाबाद में भी अलग -अलग जगहों से दो मोटरसाइकिलों को चोरी कर चुका है तथा एक चोरी की मोटर साइकिल खरीदने के आरोप में  दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था। दिल्ली की तिहाड़ जेल में उसने सजा भी काटी थी। आरोपी अपने किए पर अब पछतावा महसूस कर रहा है और आगे इस तरह की किसी भी घटना को अंजाम ना देने की बात कह रहा है।

Related posts

फरीदाबाद:भाजपा सरकार ने सरकारी तंत्र का दुरुपयोग किया,जिसके चलते भाजपा के पक्ष में परिणाम आए है- लखन सिंगला

Ajit Sinha

फरीदाबाद: पुलिसकर्मियों ने चौकी में किया कन्या पूजन, बालिका रक्षा की शपथ ली।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: एनआईटी डीसीपी नितीश अग्रवाल ने आज जेल से जमानत आए 58 अपराधियों से मिले, चेतावनी देकर भेजा।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x