Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

शहरी विकास प्रधान सलाहकार डी.एस. ढेसी की अध्यक्षता में आज होगा तीसरी अंतर-एजेंसी समन्वय बैठक का आयोजन

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:जिला प्रशासन फरीदाबाद की ओर से आज 10 जुलाई को तीसरी अंतर-एजेंसी समन्वय बैठक का आयोजन किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता शहरी विकास के प्रधान सलाहकार डी.एस. ढेसी करेंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए उपायुक्त (डीसी) विक्रम सिंह ने बताया कि बैठक का उद्देश्य जिला में चल रही विभिन्न विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करना और विभागों व एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है।

बैठक में स्मार्ट सिटी परियोजना, अमृत योजना, शहरी परिवहन, जलापूर्ति, सीवरेज नेटवर्क, आवास विकास, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण एवं अन्य शहरी आधारभूत संरचना से जुड़ी योजनाओं पर विशेष रूप से चर्चा की जाएगी।डीसी ने बताया कि बैठक में नगर निगम, हुड्डा, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, लोक निर्माण विभाग, बिजली निगम, जल एवं सीवरेज बोर्ड, परिवहन विभाग सहित सभी संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भाग लेंगे। बैठक के दौरान विभागों द्वारा अब तक की प्रगति की रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी और आगामी लक्ष्यों के निर्धारण पर विचार किया जाएगा।

Related posts

बबीता फोगाट बोली, छोटी बबीता सुहानी, जिसने फिल्म दंगल में मेरा रोल किया, वह देशवासियों के दिलों में हमेशा जिंदा रहेगी-वीडियो देखें।

Ajit Sinha

फरीदाबाद में एक इंसान हैं जिसका समाज सेवा से कोई लेना देना नहीं हैं, फिर भी उसके जरिए 800 भूखे मजदूरों का पेट भरा गया।  

Ajit Sinha

फरीदाबाद : डीटीपी इंफोर्स्मेंट ने ग्रीन फील्ड कालोनी में अवैध फ्लैटों व रिहायशी प्लाट पर बने अवैध दुकानों पर चलाया जमकर बुल्डोजर,9 निर्माणों को तोडा ।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x