Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ हरियाणा

फरार तत्कालीन तहसीलदार मंजीत मलिक भ्रष्टाचार के मामले में पकड़ा गया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो अम्बाला ने आज शुक्रवार  को भ्रष्टाचार के एक मामले में फरार आरोपित तत्कालीन तहसीलदार, गुहला जिला कैथल  मंजीत मलिक  को एक केस में तफ्तीश में पर्याप्त साक्ष्य प्राप्त होने पर गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता ने राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो अम्बाला को दी गई अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि उसके द्वारा अमर सिटी कॉलोनी चीका जिला कैथल में 151 गज का प्लाट खरीद किया गया था। इस प्लॉट की रजिस्ट्री वह अपनी भाभी के नाम करवाने के लिए मंजीत मलिक, तत्कालीन तहसीलदार गुहला, जिला कैथल से मिला।

उसने उसको प्रदीप रजिस्ट्री क्लर्क, कार्यालय तहसील गुहला से मिलने के लिए कहा। जब वह आरोपित  प्रदीप कुमार, रजिस्ट्री क्लर्क तहसील गुहला जिला कैथल से मिला तो आरोपित  प्रदीप कुमार द्वारा उसकी भाभी के नाम प्लॉट की रजिस्ट्री करनेे की एवज में उससे 10,000/-रूपये (दस हजार रूपये) बतौर रिश्वत की मांग की गई।
     
उपरोक्त शिकायत पर कार्रवाई  करते हुए राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो अम्बाला द्वारा आरोपित प्रदीप कुमार रजिस्ट्री क्लर्क तहसील गुहला जिला कैथल को शिकायतकर्ता से 10,000/- रूपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया था तथा आरोपित  के विरूद्ध मुकदमा  संख्या 6 दिनांक  18.2.2025 धारा 7 पीसी एक्ट 1988 व 61(2) बी.एन.एस. थाना भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, अम्बाला दर्ज किया गया था।
 इस मुकदमा  में आरोपित  प्रदीप कुमार, तत्कालीन रजिस्ट्री क्लर्क का चालान दिनांक 1.7.2025 को  न्यायालय कैथल में दिया जा चुका है।

Related posts

फरीदाबाद: दोस्त के पास नहीं था मोबाइल, इस लिए दोस्तों ने छीन कर दिया गिफ्ट, क्राइम ब्रांच, सेंट्रल ने किया अरेस्ट

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस ने आज 190 ग्राम हेरोइन सहित एक शख्स को किया गिरफ्तार  

Ajit Sinha

दस वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में लिखा गया है विकास का नया अध्याय : मुख्यमंत्री नायब सैनी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x